Most runs in international cricket 2025: साल 2025 अब समाप्त होने वाला है साल 2025 की समाप्ति में महज 3 दिन का समय बचा हुआ है और इसी के साथ साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की तस्वीर साफ हो गई है। तो आइए जान लेते हैं कौन हैं वो तीन खिलाड़ी, जिन्होंने साल 2025 में अपने प्रदर्शन से आग लगा कर रखा।
इन 3 खिलाड़ियों ने किया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन

जो रूट (Joe Root)
2025 में सबसे ज्यादा रन (International cricket) बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरी सूची पर रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England cricket team) के जो रूट। जो रूट ने इस साल कुल 1613 रन बनाए। उन्होंने यह कारनामा 25 मैचों की 33 पारियों में किया। रूट ने इस दौरान 53.76 की औसत और 71.97 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 166* रन का रहा। उन्होंने इस बीच 157 चौके और महज 5 छक्के जड़े।
🚨 GILL – LEADING RUN GETTER IN INTERNATIONAL CRICKET IN 2025 🚨
Shubman Gill – 1764 runs
Shai Hope – 1760 runs
Joe Root – 1613 runs pic.twitter.com/mjZmSgTYy2— Johns. (@CricCrazyJohns) December 27, 2025
शाई होप (Shai Hope)
साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies cricket team) के स्टार बल्लेबाज शाई होप। शाई होप ने साल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित आकर्षित किया। उन्होंने 42 मैचों की 50 पारियों में 1760 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 40 की औसत और 82 की स्ट्राइक रेट से रन निकले।
उन्होंने 140 के बेस्ट स्कोर के साथ 5 शतक और 9 अर्धशतक भी जड़ा। शाई होप के बल्ले से 160 चौके और 54 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर आने से वह केवल 5 रनों से चूक गए।
शुभमन गिल (Shubman Gill)
साल 2025 (Most runs in international cricket 2025) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। गिल ने साल 2025 में सबसे ज्यादा 1764 रन बनाए। उन्होंने 35 मैचों की 42 पारियों में यह कारनामा किया। ओवरऑल उन्होंने इस दौरान 7 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़ा। अगर वह इस बीच इंजर्ड न हुए होते तो शायद 1800 प्लस रन बना लेते हैं।
साल 2025 में शुभमन गिल ने 35 मैचों में 49.00 के औसत और 76.46 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया। इस दौरान उन्होंने 209 चौके और 27 छक्के जड़े। उनका बेस्ट स्कोर 269 रन रहा। यह भी ज्ञात हो कि यह पहली बार नहीं है जब गिल किसी साल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। इससे पहले 2023 सीजन में भी उनका दबदबा देखने को मिला था और उस दौरान भी वह लीडिंग रन स्कोरर रहे थे। साल 2023 में शुभमन गिल ने ओवरऑल 2154 रन बनाए थे।
Most runs in International cricket in 2023 – Shubman Gill.
Most runs in International cricket in 2025 – Shubman Gill.
A Champion in making. 🇮🇳 pic.twitter.com/7OSMVEhsyc
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 27, 2025
FAQs
साल 2025 में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
यह भी पढ़ें: WATCH: सलमान खान की बर्थडे पार्टी पर उनके फार्म हाउस पहुंचे धोनी, 44 साल की उम्र में लगे सुपरफिट और जवान