Mumbai Indians Hardik Pandya: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को इस समय लीड करने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे हें। पांड्या को आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले इस टीम का कप्तान बनाया गया था। मगर उनकी कप्तानी में इस टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा था।
मगर इसके बावजूद नीता अंबानी (Nita Ambani) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भी उन्हें ही कप्तान बनाया है। तो आइए आज इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे 3 कारणों के बारे में जानते हैं, जिसके चलते नीता अंबानी को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का कप्तान बनाना चाहिए।
रोहित को लीड करनी चाहिए Mumbai Indians की टीम
कप्तानी का अनुभव
बता दें कि रोहित शर्मा का बतौर कप्तान रिकॉर्ड काफी दमदार रहा है। हिटमैन की कप्तानी में इस टीम ने 5 ट्रॉफी जीती है। वहीं वह हाल ही में टीम इंडिया को 2 टूर्नामेंट जीताकर आ रहे हैं। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक बार फिर उन्हें कप्तान बनाती है, तो शायद छठी ट्रॉफी जीत सकती है।
ब्रांड वेल्यू
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आज के समय जितना भी नाम कमाया है इसमें सबसे बड़ा योगदान रोहित का रहा है। हिटमैन ने अपनी कप्तानी के अंदर सिर्फ 10 सालों में इस टीम को 5 बार चैंपियन बना दिया था। उनकी कप्तानी में इस टीम में करोड़ो की कमाई की थी। ऐसे में अगर हिटमैन वापस से इस टीम के कप्तान बनते हैं, तो इसकी ब्रांड वैल्यू रॉकेट के तरह ऊपर उठ जाएगी।
खिलाड़ियों से तालमेल
हार्दिक पांड्या लास्ट सीजन खिलाड़ियों के साथ उस तरह का तालमेल नहीं बैठा सके थे, जिस तरह रोहित शर्मा का है। इस वजह से इस टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) रोहित को कप्तान बनाती है तो वह सभी खिलाड़ियों को अपने साथ लेकर आगे बढ़ सकते हैं और उसे चैंपियन बना सकते हैं। सभी खिलाड़ी रोहित को बड़े भाई के तरह सम्मान देते हैं और हर बात मानते हैं, जिस वजह से उनकी लीडरशिप में टीम एकजुट होकर काम करती है।