South Africa vs England: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट इतिहास काफी पुराना है। इनके बीच सबसे पहला मुकाबला टेस्ट फॉर्मेट में हुआ था, जो 1889 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक इनके बीच कई बार टक्कर हो चुकी है और कुछ जबरदस्त मुकाबले भी देखने को मिले हैं।
हालांकि, शुरूआती कुछ सालों में इंग्लैंड का एकतरफा दबदबा देखने को मिला और पहली चार टेस्ट सीरीज में अफ्रीका (Africa) को लगातार हार का ही सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक मैच में अफ्रीका को शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी।
1895/96 में अपने घर पर अफ्रीका का इंग्लैंड के सामने हुआ बुरा हाल

दरअसल, 1895/96 में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने अपने घर पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी की थी। इस सीरीज के तीनों ही मैच में इंग्लैंड ने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की लेकिन एक मैच ऐसा रहा, जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीका के नाम काफी शर्मनाक आंकड़ा दर्ज हो गया।
इस मैच के कारण आज भी अफ्रीका की टीम को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है, क्योंकि यह उसका टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर है। वहीं, ओवरऑल लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। चलिए हम आपको उस मैच का पूरा हाल बताते हैं।
जीकेबरहा में Africa को इंग्लैंड ने चौथी पारी में कर दिया था 30 रन पर ढेर
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड (South Africa vs England) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीकेबरहा में खेला गया, जो सिर्फ 2 दिन में समाप्त हो गया था। इस मैच को इंग्लैंड ने 288 रनों के अंतर से जीता था। मैच में हाईलाइट दक्षिण अफ्रीका का अपनी दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए शर्मनाक बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा। इंग्लैंड के 319 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम 30 रन पर ऑल आउट हो गई।
मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीबी फ्राई के 43 रनों की मदद से 185 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 93 पर सिमट गई। इंग्लिश गेंदबाज जॉर्ज लोहमैन ने 7 विकेट झटके। इसके बाद, इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 226 का स्कोर बनाया और पहली पारी की 92 रनों की बढ़त को मिलाकर 319 का लक्ष्य रखा।
इसी टारगेट का पीछा करने में दक्षिण अफ्रीका की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 18.4 ओवर खेले। जॉर्ज लोहमैन का कहर एक बार फिर देखने को मिला और उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए। इस तरह मैच में उन्होंने कुल 15 विकेट झटके और अफ्रीका की करारी हार में अहम भूमिका निभाई।
दो बार 30 के स्कोर पर ढेर हो चुकी है Africa की टीम
अफ्रीका की टीम टेस्ट इतिहास में 1 नहीं बल्कि 2 बार 30 के स्कोर पर ढेर हो चुकी है और दोनों ही बार इंग्लैंड ने ऐसा किया है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि सबसे पहले अफ्रीका 1896 में जीकेबेहरा टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 30 पर ढेर हो गई थी। इसके बाद, 1924 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जब बर्मिंघम में अफ्रीका का सामना इंग्लैंड से हुआ था।
इंग्लैंड दौरे के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 30 रन बनाकर ढेर हो गई थी। यह स्कोर अफ्रीका ने इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 438 के जवाब में बनाया था। 408 रनों से पिछड़ने के कारण अफ्रीका को फॉलोऑन खेलना पड़ा और अपनी दूसरी पारी में टीम ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन 390 पर ढेर हो गई और उसे 18 रनों से मैच गंवाना पड़ा।
टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे छोटे टीम टोटल
| क्रम | टीम | कुल स्कोर (All‑Out) | विपक्षी टीम | स्थान (Venue) | तारीख (Date) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | न्यूज़ीलैंड | 26 | इंग्लैंड | ऑकलैंड | 25 मार्च 1955 |
| 2 | वेस्ट इंडीज | 27 | ऑस्ट्रेलिया | किंग्स्टन | 12 जुलाई 2025 |
| 3 | साउथ अफ्रीका | 30 | इंग्लैंड | जीकेबरहा (Gqeberha) | 13 फरवरी 1896 |
| 4 | साउथ अफ्रीका | 30 | इंग्लैंड | बर्मिंघम | 14 जून 1924 |
| 5 | साउथ अफ्रीका | 35 | इंग्लैंड | केप टाउन | 1 अप्रैल 1899 |
FAQs
टेस्ट क्रिकेट के टॉप 5 सबसे छोटे टोटल में Africa का नाम कितनी बार है?
Africa की टीम 30 रन पर पहली बार कब ऑल आउट हुई थी?
यह भी पढ़ें: विजय हजारे टूर्नामेंट खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन कप्तान गिल की मजबूरी की वजह से खेलेगा पर्थ ODI