4 senior players of Team India, who were released before IPL 2025, had made a name for themselves in the league for 18 years.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अबतक कुल 17 सीजन खेले जा चुकें हैं। जबकि आईपीएल 2025 (IPL 2025) अब 18वां सीजन है। लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले मेगा ऑक्शन होना है। जिसके चलते आईपीएल के कई दिग्गज खिलाड़ियों का आईपीएल 2024 (IPL 2024)  ही आखिरी सीजन हो सकता है।

जबकि आज हम बात करेंगे भारतीय टीम के 4 सीनियर खिलाड़ियों की जिन्होंने अपने करियर में आईपीएल में हर सीजन शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन अब यह 4 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन से पहले अपनी टीम से रिलीज हो सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से यह 4 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज!

टीम इंडिया के 4 सीनियर खिलाड़ी, जो IPL 2025 से पहले रिलीज, 18 सालों तक लीग में बजाया था अपने नाम का डंका 1

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का है। दरअसल, शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले लिया है। जिसके चलते अब आईपीएल में धवन ने नहीं खेलेंगे। शिखर धवन ने आईपीएल 2008 में डेब्यू किया था और अपना आखिरी मुकाबला साल 2024 में खेला था। धवन ने आईपीएल में 222 मैच खेलें है। जिसमें उन्होंने 6768 रन बनाए हैं। धवन के नाम आईपीएल में 2 शतक और 51 अर्धशतक है।

एमएस धोनी (MS Dhoni)

आईपीएल के सबसे दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी का भी आईपीएल 2024 (IPL 2024) ही आखिरी सीजन हो सकता है। क्योंकि, अब धोनी को सीएसके टीम रिलीज कर सकती है। धोनी आईपीएल में अबतक 264 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उन्होंने 5243 रन बनाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में 5 बार सीएसके को चैंपियन भी बनाया है।

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

जबकि इस लिस्ट में तीसरा नाम अमित मिश्रा का है। दरअसल, अब अमित मिश्रा आईपीएल 2025 (IPL 2025) में नहीं बिक सकते हैं। जिसके चलते उनका भी आईपीएल 2024 आखिरी सीजन ही हो सकता है। अमित मिश्रा आईपीएल के दिग्गज स्पिनर गेंदबाज रहें हैं। क्योंकि, अमित मिश्रा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लिया है। जबकि उन्होंने आईपीएल में 162 मैचों में 174 विकेट झटके हैं।

Advertisment
Advertisment

इशांत शर्मा (Ishant Sharma)

इस लिस्ट में आखिरी नाम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का है। क्योंकि, ऐसा माना जा रहा है कि, इशांत शर्मा को भी आईपीएल 2025 में मौका नहीं मिल सकता है। इशांत शर्मा ने आईपीएल 2008 में डेब्यू किया था और उन्होंने आखिरी मुकाबला साल 2024 में खेला था। इशांत शर्मा अबतक 110 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 92 विकेट झटके हैं।

Also Read: नीदरलैंड ने छिना टीम इंडिया का एक और होनहार खिलाड़ी, मात्र 1 करोड़ का लालच देकर दिलवाई नागरिकता, करवाया डेब्यू