Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

4,4,4,4,4,4..’, रणजी में कोहली ने मचाई तबाही, 7 के 7 गेंदबाजों को जमकर धोया, 75 की स्ट्राइक रेट से ठोका तिहरा शतक

kohli triple century
रणजी ट्रॉफी(Ranji Trophy) भारत की प्रमुख घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसमें खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनके करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में रणजी ट्राफी (Ranji Trophy)में कोहली ने अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया। उन्होंने रणजी (Ranji Trophy)में तूफानी पारी खेलते हुए 75 की स्ट्राइक रेट ठोका तिहरा शतक। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां विराट कोहली की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। चलिए जानते हैं किस कोहली ने रणजी में जड़ा तिहरा शतक।

कौन है ये खिलाड़ी?

Ranji

हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम तरुवर कोहली है। तरुवर कोहली ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy)में 307 रनों की नाबाद पारी खेली है। यह पारी उन्होंने मिजोरम के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2019-20 सीज़न में खेली थी। यह उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट का दूसरा तिहरा शतक था।
इससे पहले वह पंजाब के लिए खेलते हुए भी एक तिहरा शतक लगा चुके हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने 408 गेंदों का सामना किया और 26 चौके लगाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मिजोरम ने 9 विकेट पर 620 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी। तरुवर कोहली 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसकी कप्तानी विराट कोहली ने की थी।

तरुवर कोहली का क्रिकेट करियर

तरुवर कोहली (पूरा नाम: तरुवर सुशील कोहली) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जिनका जन्म 17 दिसंबर 1988 को जालंधर, पंजाब में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2008 में विराट कोहली की कप्तानी वाली अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2005-06 में पंजाब अंडर-17 टीम के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में डेब्यू किया। 2008-09 सीज़न में उन्होंने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में 79 रन बनाए। 2012-13 सीज़न में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में उन्होंने तिहरा शतक लगाया।
उन्होंने बाद में मिजोरम के लिए खेलना शुरू किया और अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में मिजोरम के लिए सबसे ज्यादा 373 रन बनाए। रणजी ट्रॉफी 2022 में उन्होंने 3 मैचों में 131.50 की औसत से 526 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने 12 विकेट भी लिए। 2022-23 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 6 मैचों की 10 पारियों में 74.6 की औसत से 746 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। 5 साल की उम्र में उन्होंने फरवरी 2024 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर

तरुवर कोहली 2008 में राजस्थान रॉयल्स और 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा थे। उन्होंने कुल 4 IPL मैच खेले, जिसमें 11 रन बनाए।
Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!