Crorepati: भारत में आईपीएल का शोर का है जहां पर फैंस मैच देखकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो केवल मैच ही नहीं देख रहे बल्कि उससे रातोरात अमीर भी बन रहे हैं। क्या आपको कभी ऐसा लगा कि एक 49 रूपये कि छोटी इंवेस्टमेंट आपको रातोरात करोड़पति बना सकती है।
जी हां ऐसा संभव है माई 11 सर्कल एप पर, जहां करोड़ो (Crorepati) लोग अपनी किस्मत आजमाई करते हैं लेकिन उनमें से केवल कुछ ही खुशकिस्मत होते हैं जिनके सपने साकार होते हैं, उन्ही में से एक हैं हरियाणा के रहने वाले छोटे से मजदूर विक्रम। जिन्होंने महज 49 रूपये लगाकर करोड़पति बन गया साथ ही उसने एक चमचमाती महिंद्रा थार (Mahindra Thar) जीती।
विक्रम की फर्श से अर्श की कहानी
दरअसल यह कहानी है हरियाणा के करनाल जिले के छोटे से गांव सुहाना के एक मजदूर विक्रम की, जिसने लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स मैच में माई इलेवन सर्कल एप पर एक टीम बनाई। जिसमें विक्रम ने प्रभसिमरन सिंह को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उन्हें खूब प्वाइंट्स मिले और रातोरात करोड़पति बन गए।
जीता 3 करोड़ और Mahindra Thar
महज 49 रूपये ने विक्रम की किस्मत बद दी। विक्रम ने इस टीम के जरिए 3 करोड़ रूपये और एक महिंद्रा थार जीती, जिसके बाद विक्रम काफी खुश है। विक्रम एक छोटे मजदूर हैं वह रोज खेत में मेहनत करते हैं सब्जियां उगाते हैं, लेकिन 49 रूपये विक्रम की किस्मत ऐसे बदलेगी इसका अंदाजा विक्रम को नहीं था।
2019 से खेल रहे गेम
बता दें यह पहली बार नहीं है जब विक्रम ने यह गेम खेला हो। वह साल 2019 से ही इस तरह के गेम खेल रहे हैं, जिसमें वह छोटे मोटे इनाम जीतते थे। लेकिन इस बार उनकी किस्मत बदल गई। साथ ही विक्रम ने युवाओं को संदेश भी दिया है। इस गेम को केवल मनोरंजन के लिए खेले इसे लत ना बनने दें। काम और गेम के बीच में बैलेंस बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के इस स्टार पर गिरी गाज, बोर्ड ने लगा दिया 1 साल का बैन