Bowler picks 5 wickets in five consecutive balls: न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिसने क्रिकेट इतिहास को चौंका दिया है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। 254 साल के फर्स्ट-क्लास क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी गेंदबाज ने यह अद्भुत कारनामा किया है।
यह ऐतिहासिक प्रदर्शन प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के बीच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान देखने को मिला। इस शानदार स्पेल ने मैच की दिशा ही बदल दी और विपक्षी टीम पूरी तरह दबाव में आ गई।
पांच गेंदों में पांच पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड के Bowler ने रचा इतिहास

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने मैच के दूसरे दिन ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 30 वर्षीय गेंदबाज (Bowler) ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के ओपनर हेनरी कूपर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने जीत रावल को भी पवेलियन भेज दिया, जो न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट खेल चुके हैं।
इसके बाद रैंडेल की रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ के सामने बल्लेबाज टिक नहीं पाए। तीसरी गेंद पर जो कार्टर को कैच आउट कराया और हैट्रिक पूरी की। चौथी गेंद पर रॉबर्ट ओ’डॉनेल स्लिप में कैच दे बैठे। वहीं पांचवीं गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क अंदरूनी किनारा लगने के बाद बोल्ड हो गए और इसी के साथ गेंदबाज (Bowler) ब्रेट रैंडेल ने लगातार पांच गेंदों में पांच विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
रैंडल ने 7 विकेट लेकर नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स का हाल किया बेहाल
इस ऐतिहासिक स्पेल के दौरान ब्रेट रैंडेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे भी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और कुल 11 ओवर में 25 रन देकर 7 विकेट झटके, जो उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। रैंडेल की घातक गेंदबाजी के सामने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 82 रन पर ऑलआउट हो गई।
इससे पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने अपनी पहली पारी में 373 रन बनाए थे, जिसके जवाब में विपक्षी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और उसे 291 रनों की अहम बढ़त हासिल हो गई। इस प्रदर्शन के दौरान गेंदबाज (Bowler) रैंडेल ने केवल 3.5 ओवर में ही सात विकेट हासिल कर लिए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा और मैच पूरी तरह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के पक्ष में चला गया।
254 साल पुराने क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय
क्रिकेट इतिहास के रिकॉर्ड बताते हैं कि 1772 में खेले गए पहले दर्ज फर्स्ट-क्लास मैच के बाद से अब तक किसी गेंदबाज ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट नहीं लिए थे। ऐसे में ब्रेट रैंडेल का यह कारनामा ऐतिहासिक माना जा रहा है। हालांकि टी20 क्रिकेट में यह उपलब्धि पहले भी देखने को मिली है, जब आयरलैंड के कर्टिस कैम्पर ने घरेलू टी20 मुकाबले में पांच गेंदों में पांच विकेट लिए थे। लेकिन फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है।
मैच के बाद गेंदबाज (Bowler) ब्रेट रैंडेल ने कहा कि यह उनके लिए अविश्वसनीय पल था। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ एक ही जगह पर लगातार गेंद डालने की कोशिश कर रहे थे और विकेट अपने आप मिलते चले गए। इस तरह ब्रेट रैंडेल ने अपनी घातक गेंदबाजी से न सिर्फ मैच में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि क्रिकेट इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। यह रिकॉर्ड आने वाले वर्षों तक क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना रहेगा।
FAQs
ब्रेट रैंडेल ने किस फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में लगातार 5 गेंदों पर विकेट लेने का कारनामा किया?
यह भी पढ़ें: अंतिम बार मैदान पर उतरेगा अब ये खिलाड़ी, इसके बाद कर रहा संन्यास का ऐलान