IPL 2025 के लिए नीलामी हो चुकी है और मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा इस नीलामी में बेहद ही शानदार काम किया गया है। इन्होंने अपने कोर को सही ढंग से तैयार किया है और टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को जगह दी गई है। IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेन्टनर जैसे खतरनाक खिलाड़ी शामिल हैं और ये खिलाड़ी आसानी के साथ किसी भी टीम को धूल चटा सकते हैं। इसके साथ ही IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा 5 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने शामिल किए हैं 5 कप्तान

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा जिस टीम का गठन किया गया है उसमें 5 भारतीय कप्तानों को जगह दी गई है। मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में टीम इंडिया के टेस्ट और ओडीआई कप्तान रोहित शर्मा हैं तो वहीं इनके अलावा हाल ही टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने वाले जसप्रीत बुमराह और पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं। इनके अलावा टीम के नियमित कप्तान सूर्यकुमार यादव और एमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले तिलक वर्मा भी स्क्वाड में शामिल हैं।
IPL 2025 है मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खास
मुंबई इंडियंस की टीम के द्वारा आखिरी मर्तबा साल 2020 के आईपीएल खिताब को अपने नाम किया गया था और इसके बाद से टीम का प्रदर्शन बेहद ही औसत दर्जे का था। हालांकि IPL 2023 के दौरान इन्होंने टॉप-4 में प्रवेश किया था मगर प्लेऑफ़ के दूसरे मुकाबले में इन्हें हार कर बाहर होना पड़ा था। जबकि आईपीएल 2024 में टीम आखिरी पायदान पर थी। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अगर IPL 2025 में टीम सही खेल नहीं दिखा पाती है तो फिर टीम के अस्तित्व के ऊपर भी खतरा मंडरा सकता है।
IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण राजू, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ाद विलियम्स, कर्ण शर्मा और अल्लाह ग़ज़नफ़र।