5 retained players of Mumbai Indians announced, Rohit Sharma also retained

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): आईपीएल 2024 (IPL 2024) में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। क्योंकि, टीम ग्रुप स्टेज में महज 4 जीत हासिल कर पाई थी और सबसे निचले पायदान पर टीम रही थी। जिसके चलते अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

हालांकि, उससे पहले सभी फैंस की नजर आईपीएल के मेगा ऑक्शन पर है। इस बीच मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्योंकि, मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है उन खिलाड़ियों का नाम सामने आ गया है।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma को किया रिटेन!

मुंबई इंडियंस के रिटेन किये गए 5 खिलाड़ियों का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा भी किये गए RETAIN 1

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया गया था जिसके बाद से अटकलें अब तेज हो गई है कि, रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से नहीं खेलेंगे।

लेकिन इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपनी बड़ी भविष्वाणी की है और बताया है कि, मुंबई किन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है। आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस टीम में रिटेन किया है। हालांकि, अब देखना होगा कि, मुंबई इंडियंस टीम इस पर क्या फैसला लेती है।

आकाश चोपड़ा ने इन खिलाड़ियों का भी लिया नाम

बता दें कि, पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस टीम की बात करते हुए बताया है कि, यह टीम मेगा ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम से रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

जबकि पांचवे खिलाड़ी के रूप में आकाश चोपड़ा ने तिलक वर्मा और ईशान किशन दोनों खिलाड़ियों का नाम लिया और उनके मुताबिक किसी एक ही ही मुंबई रिटेन कर सकती है। आईपीएल मेगा ऑक्शन के नए नियम के मुताबिक सभी टीमें 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जबकि एक और खिलाड़ी RTM कार्ड के जरिए टीम में शामिल हो सकता है।

कुछ इस प्रकार है मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, ल्यूक वुड।

Also Read: काव्या मारन ने भुवनेश्वर-हेड को निकाला, तो प्रीति ने कुरेन-लिविंगस्टोन को किया रिली रिलीज, दोनों टीमों की RELEASE लिस्ट जारी