Posted inक्रिकेट न्यूज़

6,6,6,6,6,4,4…. 5 छक्के,12 चौके, रोहित शर्मा ने IPL में बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा तूफानी शतक

Rohit Sharma

Rohit Sharma: आईपीएल(IPL) का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। जिसमें लीग के 2 चीर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 23 मार्च को आपस में भिड़ने वाले हैं। दोनों टीमों के बीच बड़ी राइवलरी देखने को मिलती है।

आईपीएल में मुंबई इडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला खूब चलता है। रोहित ने एक मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में शतक जड़ दिया था। टी20 लीग में शतक जड़ना किसी बड़े कारनामे से कम नहीं है। तो आईए जानते हैं रोहित की उस पारी के बारे में-

IPL में Rohit Sharma ने जड़ा शतक

Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल (IPL) में कई बार कई धमाकेदार पारी खेली है। उन यादगार पारियों में से एक के बारे में हम यहां आपको बताने वाले हैं।

दरअसल साल 2012 में मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पिछले साल की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ शकतीय पारी खेली थी। उन्होंने उस मैच में 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़े थे। यह कारनामा रोहित ने केवल 60 गेंदों में ही किया था।

6,6,6,6,6,4,4.... 5 छक्के,12 चौके, रोहित शर्मा ने IPL में बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा तूफानी शतक 1

MI ने किया मैच पर कब्जा

बता दें साल 2012 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की आपस में भिड़ंत हुई थी।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 1 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। मुंबई ने केकेआर को उसके घरेलू मैदान पर ही हाराया।

छठवीं बार चैंपियन बनने को तैयार रोहित सेना

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) एक बार फिर से चैंपियन बनने के लिए इस आईपीएल सीजन मैदान पर उतरेगी।

हालांकि मुंबई इंडियंस का पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं गया था। टीम पिछले सीजन में प्वाइंट्स टेबल में 8 प्वाइंट्स के साथ आखिरी पायदान पर थी। टीम एक बार से अपने पूराने फॉर्म में आने का प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद गौतम गंभीर की लगी लॉटरी, टीम इंडिया के बाद अब इस टीम के भी बने हेड कोच

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!