Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

59 छक्के-129 चौके…ये तो रोहित-सचिन से भी खतरनाक ओपनर निकला, मुंबई के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, खेल डाली 1009 की पारी

59 छक्के-129 चौके...ये तो रोहित-सचिन से भी खतरनाक ओपनर निकला, मुंबई के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, खेल डाली 1009 की पारी 1

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): खेल में एक से बढ़कर एक महान खिलाड़ी हुए हैं और हर दौर में एक न एक महान खिलाड़ी होता है और इसी कड़ी में भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी शामिल हैं.

सचिन ने अपने दौरे में लगभग सभी गेंदबाजों की पिटाई की है और उनके बाद भी भारत में विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे दिग्गज हुए. हालाँकि, इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए एक ऐसा प्लेयर है, जिसने 1000 से भी अधिक रनों की पारी खेल डाली है.

Rohit Sharma-Sachin Tendulkar से भी खतरनाक निकला यह बल्लेबाज

दरअसल, हम यहाँ पर जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो मुंबई के प्रणव धनावड़े हैं. प्रणव ने एक बार 1009 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था और इसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई थी.

बता दें कि प्रणव ने साल 2016 में भंडारी कप में खेलते हुए ये कारनामा किया था और इतिहास रचते हुए उन्होंने 327 गेंदों पर नाबाद 1009 रनों की पारी खेल डाली थी. अपनी इस पारी के दौरान प्रणव ने 129 चौके और 59 छक्के लगाए थे. उन्होंने यह पारी आर्या गुरुकुल (CBSE) के खिलाफ ये इनिंग खेली थी और पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

59 छक्के-129 चौके...ये तो रोहित-सचिन से भी खतरनाक ओपनर निकला, मुंबई के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, खेल डाली 1009 की पारी 2

केसी गाँधी इंग्लिश स्कूल ने मुकाबले में दर्ज की थी जीत

अगर इस मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला मुंबई में आर्या गुरुकुल (CBSE) और केसी गाँधी इंग्लिश स्कूल के बीच खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी आर्या गुरुकुल की टीम पहली पारी में मात्र 31 रनों पर ऑलऑउट हो गई थी.

इसके अलावा केसी गाँधी स्कूल ने इस मैच में प्रणव की 1009 रनों की पारी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 1465 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी. इसके बाद अपनी दूसरी इनिंग में आर्या गुरुकुल की टीम मात्र 51 रनों पर ऑलऑउट हो गयी थी और इसी के साथ केसी गाँधी स्कूल ने इस मुकाबले को पारी और 1382 रनों से अपने नाम कर लिया था.

प्रणव धनावड़े का क्रिकेट करियर

अगर इस खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने प्रोफेसनल क्रिकेट में अब तक कदम नहीं रखा है और उन्होंने यही एक मुकाबला अपने स्कूल के लिए खेला है. उनका जन्म मुंबई के कल्याण में हुआ था और इस समय वे 24 वर्ष के हैं.

क्रिकेट के रिकॉर्ड में उनकी यही एकमात्र पारी दर्ज है और इसके अलावा उनका कोई अन्य रिकॉर्ड दिखाई नहीं देता है.

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: बड़े मुकाबले से पहले चोटिल हो गए 4 स्टार भारतीय खिलाड़ी, मैच खेला हुआ संदिग्ध

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!