South Africa vs New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट टीमों में से एक है और इस टीम ने ऐतिहासिक रन चेस कर दुनिया हिला दी है।
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 347 रनों का टारगेट चेस कर विमेंस वनडे क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है और भारतीय टीम के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। तो आइए इस मैच में बने रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।
न्यूजीलैंड विमेंस टीम ने रचा इतिहास

बता दें कि इस समय साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसके दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाकर दो गेंद रहते दो विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही इस टीम ने इतिहास रच दिया। यह टीम विमेंस वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेस करने वाली टीम बन गई और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ दिया।
भारतीय महिला टीम को छोड़ा पीछे
बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बीते साल हुए वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 339 रनों का ऐतिहासिक रन चेस कर इतिहास रचा था और वही वनडे क्रिकेट में महिलाओं का सबसे बड़ा रन चेस था। लेकिन अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नाम यह रिकॉर्ड बन गया है।
यह भी पढ़ें: लगातार टीम में मौका न मिलने से IPL 2026 के बीच PBKS के खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान, अब बनेगा चयनकर्ता
Amelia Kerr ने रचा इतिहास
बताते चलें कि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मैच वेलिंगटन में खेला गया। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 346 बना दिए और वह उम्मीद लगाए बैठी थी कि आसानी से मैच जीत कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना लेगी।
लेकिन न्यूज़ीलैंड की अमेलिया केर ने कुछ अलग ही मन बना रखा था और उन्होंने नंबर तीन पर आकर 139 बॉल में 179 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक रन चेस में जीत दिलाई और सीरीज को एक-एक की बराबरी पर ला खड़ा किया।
Amelia Kerr powers her team to the highest successful chase in Women’s ODI history 🤯🔥
A sensational 179* under pressure turns the game into a historic moment 💥
This wasn’t just a knock, this was greatness in motion 🫡#AmeliaKerr #NZvsSA pic.twitter.com/u2QCNkW8uA
— CricTracker (@Cricketracker) April 1, 2026
FAQs
अमेलिया केर की उम्र क्या है?
महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेस कितना है?
यह भी पढ़ें: सचिन के बेटे संग हुआ भेदभाव, इस वजह से छोड़ी मुंबई इंडियंस की टीम, अर्जुन तेंदुलकर ने बताई सारी सच्चाई