Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,4,4,4..’, जिसे Rohit ने CT 2025 से किया था बाहर, वही बना MI के लिए आफत, महज इतने गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया करारा जवाब

6,6,4,4,4..', the one whom Rohit Sharma had excluded from CT 2025, became a problem for MI, gave a befitting reply by hitting a half-century in just so many balls

हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी खेल कर आ रही है, जब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया गया था। तब रोहित और अजीत अगरकर ने कई खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका नहीं दिया था।

लेकिन आज आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जारी मुकाबले में उन्हीं में से एक खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ दमदार अर्धशतक जड़ दिया है और अपने काबिलियत का लोहा मनवाया है।

इस बल्लेबाज ने जड़ा अर्धशतक

karun nair

दरअसल, आईपीएल 2025 में इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है और इस मुकाबले में करुण नायर (Karun Nair) ने एक दमदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने यह अर्धशतक सिर्फ 22 गेंद पर पूरा किया है।

पहला मैच खेल रहे हैं करुण नायर

मालूम हो कि भारत के स्टार बल्लेबाजों में से एक करुण नायर आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे हैं और अपने पहले ही मैच में उन्होंने एक दमदार पारी खेल दी है। उन्होंने नंबर तीन पर खेलते हुए दमदार अर्धशतक जड़ा है। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।

डोमेस्टिक में लगातार प्रदर्शन कर रहे थे करुण

बता दें कि करुण नायर ने रीसेंट टाइम में डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी दमदार प्रदर्शन किया है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में मौका नहीं दिया गया। न ही उन्हें किसी अन्य सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका दिया गया। हालांकि आज आईपीएल में उन्हें मौका मिला और उन्होंने साल 2018 के बाद अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया।

बता दें कि उन्हें आईपीएल में साल 2022 के बाद आज जाकर खेलने को मिला है। करुण नायर साल 2022 में आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें: VIDEO: ये Delhi Capitals है या Pakistan Team, पहले आप-पहले आप के चक्कर में कराया 8 करोड़ का नुकसान

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!