Mitchell Starc Wife Alyssa Healy: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है और इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है। एलिसा हिली की कप्तानी में इस टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया।
हालांकि इस सीरीज के खत्म होने के साथ ही एलिसा हिली का क्रिकेट करियर भी समाप्त हो चुका है और अपने करियर के अंतिम मैच में उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली है, जिसके बारे में हम इस आर्टिकल के जरिए विस्तार से बात करने वाले हैं।
विदाई मैच में Alyssa Healy ने ढाया कहर

35 साल की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली, जोकि मिशेल स्टार्क की पत्नी भी हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले ही बता दिया था कि वो आगे क्रिकेट को कंटीन्यू नहीं करेंगी और 1 मार्च को इंडिया के खिलाफ लास्ट वनडे मैच के साथ ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि अपने अंतिम मैच में उन्होंने 98 गेंदों में 158 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 27 चौके और दो छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 161.22 का था।
अपने दमदार पारी के बलबूते उन्होंने इतिहास भी रच दिया। वो क्रिकेट इतिहास की दूसरी ऐसी महिला क्रिकेटर बनीं, जिसने अपने अंतिम वनडे मैच में शतक जड़ा। उनसे पहले यह कारनामा साउथ अफ्रीका की जोहमारी लोगटेनबर्ग ने किया था।
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बनाए कुल 409 रन
निंजा स्टेडियम, होबार्ट में हुए मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो कि पूरी तरह से उनके खिलाफ रहा। इस दौरान विरोधी कप्तान एलिसा हिली ने 158 जबकि बेथ मुनी ने नाबाद 106 रन बनाए और टीम ने टोटल 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन बना दिए।
इन दोनों के अलावा जॉर्जिया वोल ने 62 और निकोला कैरी ने 34 रन की पारी खेली। इंडिया की ओर से श्री चरणी, स्नेह राणा ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि रेणुका सिंह ठाकुर, काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
185 रन से पीछे रह गई Team India
50 ओवर वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के 410 रनों के विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी। लेकिन शुरुआत से ही मुश्किलों में नजर आई। इस टीम ने स्मृति मंधाना (0) के रूप में अपना पहला विकेट महज आठ के स्कोर पर गवा दिया। हालांकि इसके बाद प्रतिका रावल और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच साझेदारी हुई।
दोनों ने 54 रन जोड़े। लेकिन उसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और अंततः टीम इंडिया 45.1 ओवर में 224 रन के स्कोर पर सिमट गई। इंडिया की टॉप रन स्कोरर रहीं स्नेहा राना, जिन्होंने 74 गेंद में 44 रन बनाए। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंद में 42 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा 29, प्रतिका रावल 27 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 रन बनाने में कामयाब हुईं। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ओर से अलाना किंग ने सबसे ज्यादा चार विकेट वहीं जॉर्जिया वेयरहम ने दो और एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी और एशले गार्डनर ने एक-एक विकेट लिया।
FAQs
मिशेल स्टार्क की पत्नी का क्या नाम है?
यह भी पढ़ें: ब्रेट ली ने जारी की दुनिया के 10 महान खिलाड़ियों की लिस्ट, टीम इंडिया के 3 प्लेयर्स को किया शामिल