Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा ने साल 2006 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रखा था और तभी से वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने बल्ले का दाम दिखा रहे हैं। आज हम उनके बल्ले से निकले रणजी में एक बेहतरीन शतक के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने 14 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया था।
रणजी में रोहित का कोहराम
बता दें कि रोहित शर्मा के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 29 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें से कई दोहरे शतक भी हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस दौरान एक तीसरा शतक भी जड़ा है। लेकिन आज हम 2015 रणजी ट्रॉफी में उनके बल्ले से निकले शतक के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल, 2015 में हुआ रणजी ट्रॉफी मैच उनके रणजी करियर का आखिरी रणजी मैच था और उस मैच में उन्होंने 140 गेंदों में 113 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 14 बाउंड्री जड़ी थी।
अपने लास्ट मैच में रोहित ने जड़ी थी 14 बाउंड्री
मालूम हो कि रोहित शर्मा आखिरी बार साल 2015 में रणजी ट्रॉफी खेलते दिखाई दिए थे। हालांकि अब वह एक बार फिर रणजी ट्रॉफी में वापसी कर चुके हैं और उन्होंने हाल ही में मुंबई की ओर से जम्मू के खिलाफ रणजी मुकाबला खेला था। इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
लेकिन 2015 रणजी मैच में उन्होंने करीब 206 मिनट क्रीज पर बिताए थे और इस बीच उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला था। उनके शतक की बदौलत मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 610 रन बनाए थे। हालांकि अंत में मुकाबला ड्रॉ रहा था।
ड्रॉ पर खत्म हुआ था मैच
मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में मुंबई क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 610 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने अपनी पहली पारी में ऑल आउट होकर 440 रन बनाए थे। इसके चलते उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा था। फॉलोऑन मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए थे। इसके चलते मुकाबला ड्रॉ रहा था।
यह भी पढ़ें: रणजी में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हो गया साफ़, 0 भी बनाएं, फिर भी नहीं होंगे टीम इंडिया से ड्रॉप