Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,4,4,4..विराट कोहली के छोटे भाई का रणजी में कमाल, सेमीफाइनल मैच में जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक

6,6,6,4,4,4..Virat Kohli's younger brother's amazing performance in Ranji Trophy, scoring a historic double century in the semi-final match.

Virat Kohli: रणजी ट्रॉफी 2025-26 (Ranji Trophy 2025-26) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।

इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) के भाई माने जाने वाले एक खिलाड़ी ने बेहतरीन दोहरा शतक जड़ टीम को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां से उसका हार पाना इंपॉसिबल है। तो आइए जान लेते हैं, कौन है वो खिलाड़ी, जिसने बेहतरीन दोहरा शतक जड़ा है।

इस खिलाड़ी ने जड़ा दमदार दोहरा शतक

Devdutt Padikkal scored 232 runs in 330 balls with the help of 29 fours and 3 sixes at number three in the Ranji Trophy semi-final match.
Devdutt Padikkal scored 232 runs in 330 balls with the help of 29 fours and 3 sixes at number three in the Ranji Trophy semi-final match.

दरअसल, जिस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दमदार दोहरा शतक जड़ा है वो कोई और नहीं बल्कि आरसीबी (RCB) के देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) हैं।

पडिक्कल को अक्सर फैंस विराट कोहली (Virat Kohli) का छोटा भाई कहते हैं और उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए बेहतरीन दोहरा शतक जड़ा है। देवदत्त के बल्ले से 232 रनों की कप्तानी पारी देखने को मिली है।

देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से निकली यह पारी न सिर्फ इस मैच की बल्कि उनके ओवरऑल क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी पारी रही। इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 193 रनों का था। लेकिन अब यह 232 रन का हो गया है। उनके नाम अब फर्स्ट क्लास में 9 शतक और 19 अर्धशतक हैं।

330 गेंद में बनाए 232 रन

उत्तराखंड के खिलाफ पहले बैटिंग कर रही कर्नाटक क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल ने एक बेहतरीन 141 रन की पारी खेली। उनके बाद देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने टीम को संभाला और नंबर तीन पर 330 गेंदों में 232 रन बनाए। उन्होंने 29 चौके और 3 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 70.30 का रहा।

राहुल, पडिक्कल और अन्य बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते इस सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक की टीम 600 से ज्यादा रन बना चुकी है और अगर यह मैच अंत में जाकर ड्रॉ भी होता है तो टीम फर्स्ट इनिंग के लीड के चलते फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ईशान किशन के होंगे हाथ पिले, दादा जी ने स्वीकार की गर्लफ्रेंड से शादी की मांग

24 फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला

बताते चलें कि रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का फाइनल मुकाबला 24 फरवरी को होने वाला है। ऐसे में देखना होगा कि इसमें कौन दो टीमें हमें भिड़ते नजर आएंगी। मालूम हो कि रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जहां कर्नाटक-उत्तराखंड की टीम एक दूसरे से टक्कर ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर बंगाल और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।

FAQs

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का फाइनल मुकाबला कब होगा?

24 फरवरी

यह भी पढ़ें: UAE vs AFG: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया धमाल, अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीता, फिर भी जाना पड़ेगा घर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!