भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में वह लगातार खेलते दिखाई दे रहे हैं और बंगाल की ओर से खेलते हुए इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो किसी बल्लेबाज के लिए भी हैरान कर देने वाला है। मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में एक ताबड़ तोड़ अर्धशतक जड़ा है, जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में विस्तार से बात करने वाले हैं।
Mohammed Shami ने जड़ा बेहतरीन अर्धशतक
रणजी ट्रॉफी 2025-26 (Ranji Trophy 2025-26) के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल और आंध्र प्रदेश की टक्कर देखने को मिली। इस दौरान बंगाल की ओर से खेलते हुए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने पहली पारी में 33 गेंदों में 53 रन कुटे। उन्होंने 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 160.61 का रहा, जो कि कई बल्लेबाजों का नहीं रहता। ऐसे स्ट्राइक रेट से अक्सर खिलाड़ी टी20 में खेलते दिखाई देते हैं। लेकिन शमी ने एक गेंदबाज होते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ सभी के होश फाख्ता कर दिए।
गेंदबाजी में भी नहीं रहे पीछे
बंगाल क्रिकेट टीम (Bengal cricket team) ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और इसमें मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने भी काफी भूमिका अदा की। पहले पारी में मोहम्मद शमी ने 53 रन बनाने के अलावा एक विकेट चटकाया। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने तीन ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ सात रन लुटाए और अंतत उनकी टीम 90 रन व एक पारी से मैच जीत गई।
A conversation between Indian senior selector RP Singh and Mohammed Shami after Day 4 of the Ranji Trophy quarter-final 🇮🇳
Shami struck a quick half-century for Bengal in the first innings.#Shami #RanjiTrophy #India pic.twitter.com/PwKnYYaHci
— Sportskeeda (@Sportskeeda) February 10, 2026
यह भी पढ़ें: रणजी में आया केएल राहुल का तूफान, मुंबई को हराकर कर्नाटक ने किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
टीम इंडिया में भी हो सकती है वापसी

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) हमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक भी मैच खेलते नजर नहीं आए हैं और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर लगातार उन्हें नजर अंदाज कर रहे हैं। लेकिन चयनकर्ता समिति में नए-नए शामिल हुए आरपी सिंह लगातार उनसे टच में नजर आ रहे हैं।
हाल ही में बंगाल के मुकाबले में आरपी सिंह मौजूद रहे और उन्होंने शमी को काफी करीब से देखा और मैच खत्म होने के बाद उनसे बात भी करते नजर आए। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद हमें शमी आगे टीम इंडिया (Team India) में नजर आ सकते हैं और अगर वह टीम इंडिया में वापसी करेंगे तो भारतीय बोलिंग लाइनअप एक बार फिर मजबूत हो जाएगी।
FAQs
मोहम्मद शमी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: ICC ने बांग्लादेश को सजा देने के बजाय दिया इनाम, T20 World Cup छोड़ने पर पड़ोसियों की करवाई बल्ले-बल्ले