Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान के नाम से प्रसिद्ध सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

जब रणजी ट्रॉफी में Arjun Tendulkar ने खेली थी धमाकेदार पारी

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

दिसंबर 2022 के रणजी सीजन में अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में राजस्थान के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक जमाया था। इस मैच में अर्जुन ने 207 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए, जो उनके क्रिकेट करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। अर्जुन ने पारी की शुरुआत में बेहद धैर्य और संयम का परिचय देते हुए 120 रन बनाए, जो 207 गेंदों में आए। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के जड़े, जो उन्होंने सेट होने के बाद आक्रामक खेल दिखाया था। अर्जुन ने दिखाया कि वह केवल गेंदबाजी में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी दम रखते हैं और टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

इससे पहले मुंबई के लिए रणजी खेलते थे Arjun Tendulkar 

इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की रणजी की टीम के लिए खेलते थे। हालांकि, मुंबई की टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने के कारण और कम मौके मिलने के कारण उन्होंने मुंबई की टीम को छोड़कर गोवा के लिए खेलने का फैसला कर लेते थे। अर्जुन तेंदुलकर गोवा के लिए साल 2022 में खेलना शुरू किया था। ऐसे में अब वें गोवा के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।

IPL के मेगा ऑक्शन में लग सकती है Arjun Tendulkar के नाम पर बड़ी बोली

इस साल आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन होने वाला है और अर्जुन तेंदुलकर इस नीलामी में बड़ी रकम पा सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने हाल के वर्षों में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। रणजी ट्रॉफी में उनके द्वारा किए गए शतक और आईपीएल में मिली सीमित अवसरों में भी उनके शानदार प्रदर्शन से इंडियन प्रीमियर लीग में उनके लिए बड़ी बोली लग सकती है।

यह भी पढ़ें: WTC 2025 फ़ाइनल की तारीख आई सामने, भारत के सामने इस टीम का होना तय, रोहित की कप्तानी में ये 15 खिलाड़ी जाएंगे इंग्लैंड