Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,4,4,4..’,हरियाणा के लाल ने गेंदबाजों की नहीं छोड़ी इज्जत, रेड बॉल में महज इतनी गेंदों में जड़ा 428 रन का ऐतिहासिक स्कोर

6,6,6,6,4,4,4..',हरियाणा के लाल ने गेंदबाजों की नहीं छोड़ी इज्जत, रेड बॉल में महज इतनी गेंदों में जड़ा 428 रन का ऐतिहासिक स्कोर 1

हरियाणा भारत के उन चुनिंदा राज्यों में से एक है, जहां के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हरियाणा के एक ऐसे ही युवा बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने रेड बॉल क्रिकेट में 428 रन बनाकर इतिहास रच दिया है और वह भारत का पहला ऐसा बल्लेबाज बन गया है, जिसने 400 से ऊपर रन बनाए हैं।

हरियाणा के इस बल्लेबाज ने रचा है इतिहास

दरअसल, हम हरियाणा के जिस बल्लेबाज की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि हरियाणा के 19 वर्षीय युवा बल्लेबाज यशवर्धन दलाल (Yashvardhan Dalal) हैं, जिन्होंने कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी 2024-25 में शानदार चौहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है। मालूम हो कि यशवर्धन दलाल ने सी के नायडू ट्रॉफी के चौथे राउंड के मैच में मुंबई के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 465 गेंदों में 428 रन बनाए थे।

465 गेंदों में यशवर्धन दलाल ने बनाए थे 428 रन

yashvardhan dalal 428

हरियाणा और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा की ओर से खेलते हुए 19 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज यशवर्धन दलाल ने 465 गेंदों में 428 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 46 चौके और 12 छक्के जड़े थे। उनकी इस पारी की ख़ास बात यह है कि वह नाबाद रहे थे और अंत में उनकी टीम ने एक पारी और 400 रन के बड़े अंतर से मुकाबला भी जीत लिया था।

हरियाणा को मिली थी बड़ी जीत

हरियाणा और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशवर्धन दलाल के ऐतिहासिक चौहरे शतक के बदौलत 742/8 रन बनाए थे और फिर पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद मुंबई की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन बना सकी थी। इसके चलते उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा था।

हालांकि फॉलोऑन के बाद भी उसका हाल बेहाल ही रहा और दूसरी पारी में भी वह 180 रन से हार गई। इसके चलते हरियाणा को एक पारी और 400 रन के बड़े अंतर से शानदार और जानदार जीत हासिल हुई। बताते चलें कि इस मुकाबले में 428 रन बनाने के साथ ही यशवर्धन दलाल कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने समीर रिज़वी के 312 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के साथ 2 टेस्ट के 15 सदस्यीय टीम इंडिया तैयार! गिल (कप्तान), जायसवाल, राहुल, जडेजा, बुमराह…..

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!