Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,4,4,4,4…. मुंबई के लिए रणजी में गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 232 गेंदों पर कहर बरपाते हुए ठोके इतने रन

6,6,6,6,4,4,4,4.... मुंबई के लिए रणजी में गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 232 गेंदों पर कहर बरपाते हुए ठोके इतने रन 1

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav): भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अभी हाल ही में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। सूर्या इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी भी किए थे और टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी।

जबकि अब सूर्या को हम भारतीय टीम की जर्सी में 6 अक्टूबर से होने वाले बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज में देखेंगे। हालांकि, आज हम सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं बल्कि घरेलु क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करेंगे। जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलते हुए तूफानी दोहरा शतक जड़ा था।

Suryakumar Yadav ने जड़ा था दोहरा शतक

6,6,6,6,4,4,4,4.... मुंबई के लिए रणजी में गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 232 गेंदों पर कहर बरपाते हुए ठोके इतने रन 2

मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने घरेलु क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और उन्होंने कई बेहतरीन पारियां भी खेली हैं। लेकिन आज हम चर्चा करेंगे रणजी ट्रॉफी 2011 की जब सूर्या ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए ओडिशा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। सूर्यकुमार यादव ने ओडिशा के खिलाफ महज 232 गेंदों में 200 रन बनाए थे।

अपनी पारी में उन्होंने 28 चौके और 1 छक्का लगाया था। सूर्या की इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का आवार्ड दिया गया था। वहीं, अगर सूर्या के केवल बॉउंड्री रन की बात करें तो उन्होंने महज 29 गेंदों में ही 118 रन बनाए थे।

6,6,6,6,4,4,4,4.... मुंबई के लिए रणजी में गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 232 गेंदों पर कहर बरपाते हुए ठोके इतने रन 3

मुंबई ने पारी और 210 रनों से जीता था मुकाबला

बात करें अगर, रणजी ट्रॉफी 2011 में मुंबई और ओडिशा के बीच खेले गए मुकाबले की तो पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई सूर्यकुमार यादव के दोहरे शतक की मदद से 529 रन पर पारी को घोषित कर दी।

जबकि ओडिशा टीम पहली पारी में महज 93 रनों पर ही सिमट गई। मुंबई की तरफ से तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने पहली पारी में 4 विकेट झटके। वहीं, दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी ओडिशा 226 रन बना पाई और मुकाबला हार गई। मुंबई ने यह मुकाबला पारी और 210 रन से जीती थी।

फर्स्ट क्लास में खेलें हैं कुल 82 मुकाबले

मुंबई के 33 वर्षीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने फर्स्ट क्लास करियर में कुल अबतक 82 मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उन्होंने अबतक 43 की औसत से 5628 रन बनाए हैं। सूर्या के नाम अबतक मुंबई की तरफ से खेलते हुए 14 शतक और 29 अर्धशतक है। वहीं, सूर्यकुमार यादव के नाम फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट में कुल 24 विकेट भी हैं।

Also Read: ‘6,6,6,6,4,4,4,4, 4…,’ अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाया अपना रौद्र रूप, पापा सचिन के अंदाज में गेंदबाजों को कूटा, मात्र इतने गेंदों में बनाया अर्धशतक

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!