Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,6,4,4,4….. 400 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने से 21 रन चुके पृथ्वी शॉ, 379 रन बनाकर रचा नया इतिहास

6,6,6,6,6,4,4,4….. Prithvi Shaw is 21 runs away from playing a historic innings of 400 runs, created new history by scoring 379 runs

Prithvi Shaw: टेस्ट क्रिकेट में इस समय सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रयान लारा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 400 रन बनाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया था। उनके उस रिकॉर्ड को आज करीब 21 साल हो गए हैं। मगर कोई भी उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है।

लेकिन भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जरूर इंटरनेशनल में न सही डोमेस्टिक क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते थे। लेकिन महज 21 रनों से चूक गए। तो आइए आज के इस आर्टिकल के जरिए उनके इसी पारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रेड बॉल में Prithvi Shaw का कमाल

Prithvi Shaw 379

बता दें कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भारत के सबसे बेहतरीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में शुमार हैं और उन्होंने कई बार भारत का सर गर्व से ऊँचा किया है। उन्होंने इंडिया को साल 2018 में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी चैंपियन बना रखा है।

हालांकि आज हम उनके बल्ले से निकले 379 रनों की पारी की बात कर रहे हैं, जोकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023 में असम के खिलाफ खेली थी। उन्होंने असम के खिलाफ 2023 रणजी टूर्नामेंट में ओपन करते हुए 53 बॉउंड्री की मदद से यह कारनामा किया था।

असम के खिलाफ गरजा था शॉ का बल्ला

Mumbai vs Assam, Elite, Group B at Guwahati, Ranji Trophy, Jan 10 2023 - Full Scorecard

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने मुंबई की ओर से खेलते हुए असम के खिलाफ 383 गेंदों में 379 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 49 चौके और 4 छक्के जड़े थे। उनका स्ट्राइक रेट 98.95 का रहा था और उनकी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 687 रन बनाने के बाद पारी को घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: गंभीर को नहीं रास आ रही शुभमन गिल की कप्तानी? एजबेस्टन हार के बाद बदल सकता है भारत का कप्तान

एक पारी और 128 रन से मिली थी जीत

इस मैच में मुंबई के 687 रन का पीछा करते हुए असम की टीम पहली पारी में सिर्फ 370 रन ही बना सकी थी, जिसके चलते उसे फॉलो ऑन का सामना करना पड़ा था। फॉलो ऑन मिलने के बाद भी यह टीम कुछ ख़ास नहीं कर सकी और 189 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बदौलत मुंबई ने एक पारी और 128 रन से मैच जीत लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ही रहे।

कुछ ऐसा है पृथ्वी शॉ का फर्स्ट क्लास करियर

25 साल पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 5 मैचों की 9 पारियों में 339 रन बनाने का कारनामा किया है। उन्होंने यह कारनामा 42.37 की औसत और 86.04 की स्ट्राइक रेट से किया है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 134 रनों का रहा है। भारत के लिए उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं।

वहीं ओवरऑल 58 फर्स्ट क्लास मैचों की 102 पारियों में उन्होंने 4556 रन बनाने का कारनामा किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 46.02 की औसत और 82.86 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। उनके बल्ले से 379 के बेस्ट स्कोर के साथ 13 शतक और 18 अर्धशतक भी निकले हैं। वह भारत के सबसे बेहतरीन युवा बल्लेबाजों में शुमार हैं। हालांकि इस समय वह अपनी कुछ गलतियों की वजह से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया आई सामने, सूर्या की अगुवाई में इन 15 खिलाड़ियों संग भरेगी दुबई के लिए उड़ान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!