6,6,6,6,6,6..', Mayanti Langer's husband shook the soil of Mumbai, scoring 54 runs in 10 balls while crushing India's neighboring country

मयंती लैंगर (Mayanti Langer) खेल जगत का काफी नामचीन चेहरा हैं। मयंती एक स्पोर्ट्स एंकर होने के साथ ही साथ पूर्व भारतीय स्टार की पत्नी हैं। 40 वर्षीय मयंती के आगे आज भी कई लोग फिंके दिखाई देते हैं। हालांकि सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि उनके पति का भी जलवा किसी से कम नहीं है। उनके पति भी अपने डैशिंग लुक्स के लिए जाने जाते हैं।

मगर आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मयंती लैंगर (Mayanti Langer) के पति के खूबसूरती के बारे में नहीं बल्कि दमदार प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। मालूम हो कि उनके पति ने मुंबई के मैदान पर अपने पड़ोसियों का कचूमर बना दिया है।

मयंती लैंगर के पति ने दिखाया अपने बल्ले का दम

mayanti langer and stuart binny

बता दें कि इस समय मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग टी20 2025 खेली जा रही है, जिसके पहले मैच में इंडिया मास्टर्स की टक्कर श्रीलंका मास्टर्स से हुई थी और इसी मैच के दौरान इंडिया मास्टर्स की ओर से खेलते हुए मयंती लैंगर (Mayanti Langer) के पति ने स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) ने 31 गेंदों में 68 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 219.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 3 चौके और 7 छक्के देखने को मिले हैं। इस तरह से उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों में 54 रन बना दिए हैं।

इंडिया की टीम ने बनाए थे 222 रन

अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग टी20 2025 के पहले मैच में इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स की टक्कर हुई थी। यह मैच डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में हुई थी और इसमें इंडिया मास्टर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे। इस दौरान बिन्नी के अलावा यूसुफ पठान ने सबसे अधिक 56 रन बनाए थे। पठान ने महज 22 गेंदों में यह दमदार पारी खेलने का कारनामा किया था।

श्रीलंका ने दी थी कड़ी टक्कर

एक समय इंडिया के दमदार प्रदर्शन को देख लग रहा था कि वह इस मैच को बड़े ही आसानी से एक तरफ़ा तरीके से जीत जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। श्रीलंका मास्टर्स की टीम ने अंतिम समय तक लड़ाई लड़ी।

लेकिन 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 218 रन बना सकी। इसके चलते उसे 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान इस टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने सबसे अधिक 51 रन बनाए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच स्टुअर्ट बिन्नी रहे।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,4,4,4,4….. क्रिस गेल ने मचाया भौकाल, बॉलर्स की धुनाई करते हुए ठोक डाला 317 रन का तिहरा शतक