prithvi shaw

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) से लंबे समय से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ले रहे हैं। पृथ्वी शॉ ( (Prithvi Shaw) ) इन दिनों टीम इंडिया में वापसी करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। शॉ (Prithvi Shaw) ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था। ऐसे में घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी करना चाहेंगे। हालांकि, शॉ अपने फिटनेस से जूझ रहे हैं और काफी वजन बढ़ गया है, जिसकी वजह से उनकी आलोचना भी की जाती है।

Prithvi Shaw ने रचा था इतिहास, 379 रन बना बंद कर दिया था आलोचकों का मुँह

Prithvi Shaw

Advertisment
Advertisment

साल 2023 में रणजी ट्रॉफी में मुंबई और असम के बीच खेले गए मुकाबले में, पृथ्वी शॉ ने भंयकर तूफानी पारी खेलते हुए 379 रन बनाए थे। इस पारी के बाद उन्होंने अपने आलोचकों के मुँह पर ताला जड़ दिया था। 379 रनों की यह पारी रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। यह भारतीय ओपनर द्वारा फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर भी था। शॉ ने अमिनगांव क्रिकेट ग्राउंड पर असम के खिलाफ मैच में 687 रनों तक मुंबई को पहुंचाया था। शॉ ने अपना पहला तिहरा शतक सिर्फ 326 गेंदों में पूरा किया था।

Prithvi Shaw और Rahane ने की थी रिकॉर्ड साझेदारी

इस रणजी मैच में मुंबई की ओर से खेलते हुए शॉ और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर 401 रनों की साझेदारी बनाई थी, जिससे मुंबई की पारी लगभग तीन सेशन तक चली थी। रहाणे ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 191 रन बनाए थे। इस दौरान शॉ ने सरुपम पुरकायस्थ और रोशन आलम पर जमकर प्रहार किया था और 361 गेंदों में अपना 350 रन पूरा किया था। शॉ को 349 के स्कोर पर असम के कप्तान गोकुल शर्मा ने एक कैच छोड़ा था, लेकिन रियान पराग ने लंच से पहले उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था, जिससे शॉ 400 रन बनाने से से 21 रन दूर रह गए थे।

मुंबई की विशाल बढ़त और असम की शुरुआत

पृथ्वी शॉ 400 रन बनाने से चूकने के बाद और उनके 379  के आउट होने के बाद रहाणे ने आक्रामक बल्लेबाजी की थी और मुंबई के स्कोर को 650 के पार पहुंचा दिया था। हालांकि रहाणे भी लंच के बाद रियान पराग की गेंद पर कैच आउट हो गए थे और दोहरे शतक से सिर्फ 9 रन से चूक गए थे। इसके बाद ही मुंबई ने अपनी पारी घोषित कर दी थी। असम ने भी अच्छी शुरुआत की थी, जिसमें राहुल हजारिका ने 60 रन बनाकर मजबूती से बल्लेबाजी की थी।

यह भी पढ़ें: भारत का दिग्गज कप्तान करने जा रहे संन्यास का ऐलान, 21 अक्टूबर को खेलेगा विदाई मैच, फैंस की आंखें हुई नम

Advertisment
Advertisment