6,6,6,6,6,6..... Rinku Singh again did an amazing feat, thrashed the bowlers by batting at a strike rate of 325 in the UP League.

रिंकू सिंह (Rinku Singh): भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने क्रिकेट जगत में अपना नाम बना लिया है। जिसके चलते अब उन्हें किसी भी परिचय की जरूरत नहीं थी। रिंकू सिंह (Rinku Singh) आने वाले समय में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार हो सकते हैं। आपको बता दें कि, रिंकू सिंह अभी उत्तरप्रदेश टी20 लीग 2024 (UP T20 League 2024) में खेल रहें हैं।

जहां उनका प्रदर्शन अभी तक बेहद ही शानदार रहा है। रिंकू सिंह अपने टी20 करियर में कई धमाकेदार पारी खेल चुकें हैं। वहीं, UP टी20 लीग में अब एक बार फिर रिंकू सिंह ने अपने बल्ले से आग ऊगली है और 325 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते दिखे।

Advertisment
Advertisment

Rinku Singh ने खेली ताबड़तोड़

6,6,6,6,6,6..... रिंकू सिंह ने फिर किया गजब कारनामा, UP लीग में 325 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर गेंदबाजों की कर डाली धुनाई 1

बता दें कि, उत्तरप्रदेश टी20 लीग 2024 (UP T20 League 2024) में टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) मेरठ मावरिक्स टीम की तरफ से खेल रहें हैं। रिंकू सिंह को मेरठ टीम ने अपना कप्तान भी चुना है। जिसके चलते रिंकू सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी भी है।

रिंकू सिंह ने 1 सितंबर को खेले गए लखनऊ फाल्कन के खिलाफ महज 12 गेंदों में ही 39 रन बनाए थे। अपनी पारी में रिंकू ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। जबकि उन्होंने इस मुकाबले में 325 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। रिंकू सिंह की दमदार पारी के चलते मेरठ टीम बारिश बाधा मैच में 11 ओवर में 142 रन बनाने में सफल रही थी।

मेरठ टीम को मिली हार

UP T20 लीग 2024 में रविवार को मेरठ मावरिक्स और लखनऊ फाल्कन के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला बारिश के चलते 11 ओवर का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ मावरिक्स 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाने में सफल रही। मेरठ टीम की तरफ से रिंकू सिंह के अलावा स्वातिक चिकारा ने 36 गेंदों में 75 रन बनाए।

Advertisment
Advertisment

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ टीम 10.5 ओवर 8 विकेट से मुकाबला जीतने में सफल रही। लखनऊ टीम की तरफ से समर्थ सिंह ने 27 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसके चलते लखनऊ टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही।

शानदार फॉर्म में चल रहे है रिंकू सिंह

आपको बता दें कि, रिंकू सिंह का बल्ला अब आईपीएल के बाद UP T20 लीग 2024 में भी चल रहा है। क्योंकि, अबतक रिंकू सिंह ने इस सीजन UP टी20 लीग में 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 81 की औसत और 179 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। रिंकू सिंह के नाम अबतक इस सीजन 12 चौके और 9 छक्के हैं। जबकि अभी वह रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर चल रहें हैं।

Also Read: बांग्लादेश टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए चुने गए 2 अलग-अलग उपकप्तान, गंभीर ने इन दोनों खिलाड़ियों को सौंपी जिम्मेदारी