Sarfaraz Khan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) हमेशा से घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखाते आ रहे हैं। उन्होंने साल 2014 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और तब से अब तक वह इस फॉर्मेट में 16 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 70.73 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के बल्ले से निकला हर एक शतक लाजवाब होता है। मगर उनके बल्ले से निकले 275 रन की पारी की अलग ही बात है, जोकि उन्होंने रणजी में खेली है। तो आइए आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए सरफराज के इसी ऐतिहासिक पारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रणजी में Sarfaraz Khan का कोहराम
बता दें कि सरफराज खान (Sarfaraz Khan) अपने डेब्यू के बाद से कई रणजी सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रह चुके हैं। लेकिन इस रणजी सीजन इंजरी और अन्य चीजों की वजह से वह ज्यादा नहीं खेल सके। मगर रणजी में उनका भौकाल आज भी बरकार है, जोकि उन्होंने साल 2022 रणजी सीजन में सौराष्ट्र जैसी बड़ी टीम के खिलाफ 275 रन की पारी खेलकर बनाया था।
सौराष्ट्र के खिलाफ सरफराज ने उगला था आग
2022 रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने मुंबई की ओर से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ 275 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 401 गेंदों का सामना किया था। इस पारी के दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के ही जड़े थे। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 68.57 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया था। उनकी पारी की बदौलत उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 544 रन बनाने में कामयाब रही थी। हालांकि अंत में मुकाबला ड्रा पर खत्म हुआ था।
ड्रा रहा था मैच
मुंबई और सौराष्ट्र के बीच हुए मैच में मुंबई की टीम ने सौराष्ट्र के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए बड़े ही आसानी से 7 विकेट के नुकसान 544 रन बना दिए और पारी को घोषित कर दिया। इसके बाद सौराष्ट्र की टीम ने अपने पहली पारी में सिर्फ 220 रन बनाए। इसके चलते उसे फॉलो ऑन का सामना करना पड़ा। फॉलो ऑन मिलने के बाद इस टीम ने दूसरी पारी में खेल खत्म होने तक 372/9 रन बनाए। इसके चलते मुकाबला ड्रा रहा।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के 5 विकेट ने बर्बाद कर दिया इन 2 गेंदबाजों का करियर, अब कभी नहीं खेल पाएंगे ODI क्रिकेट