Australia

Australia: ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम को दुनिया के सबसे खतरनाक टीमों में से एक माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) की क्रिकेट टीम से कई सारे विस्फोटक बल्लेबाज निकले हैं। इस लिस्ट में आज के समय में ट्रेविस हेड (Travis Head), डेविड वार्नर (David Warner) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, पूर्व में एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) और मैथ्यू हैडन जैसे खिलाड़ी थे। लेकिन आज हम इन सबसे भी खतरनाक खिलाड़ी के बारे में बात करेंगे।

Australia के Bill Ponsford ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बनाए 437 रन

Bill Ponsford
Bill Ponsford

विक्टोरियन बल्लेबाज डब्ल्यू. एच. पोंसफोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड के खिलाफ अपनी शानदार पारी से एक नया रिकॉर्ड बनाया था। पोंसफोर्ड  ने क्वींसलैंड के खिलाफ 437 रन बना दिया था। इससे पहले भ उन्होंने 429 रन की पारी खेली थी। यह ऐतिहासिक पारी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी, जहां पोंसफोर्ड ने 621 मिनट तक बल्लेबाजी की और इस पारी के दौरान 42 चौके लगाए थे। इस पारी के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया था।

Advertisment
Advertisment

क्वींसलैंड के गेंदबाजों की जमकर की धुनाई

क्वींसलैंड की टीम ने पोंसफोर्ड को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए। गेंदबाजों ने फास्ट लेग थ्योरी का सहारा लिया और ज्यादातर फील्डर ऑन साइड पर तैनात किए, लेकिन पोंसफोर्ड की तकनीकी कुशलता ने इन योजनाओं को विफल करते जमकर उनकी कुटाई की थी। उन्होंने लेग स्टंप के बाहर से ब्लॉक लेकर गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलते हुए रन बनाए। थॉम्पसन के ओवर में पांच वाइड गेंदें फेंकी गईं, जो गेंदबाजों की निराशा का प्रमाण थीं। इसके बावजूद पोंसफोर्ड लगातार रन बनाते रहे और 437 के विशाल स्कोर तक पहुंचे थे।

लंबी पारी का हुआ अंत

पोंसफोर्ड की पारी का अंत 621 मिनट के बाद हुआ जब एमोस ने एक हाथ से उनका कैच लपक लिया था। उस समय विक्टोरिया का कुल स्कोर 792 था, जिसमें पोंसफोर्ड का योगदान 437 रन था। उनकी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बने और टूटे। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें मैदान से बाहर जाते वक्त फैंस ने उनका स्वागत जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया था। इस पारी के बाद पोंसफॉर्म  विक्टोरिया के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई, और पोंसफोर्ड ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह अपने समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक थे।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,4,4,4…. लोकल टूर्नामेंट खेलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, अपनी क्लास दिखाते हुए 249 रन की खेल डाली तूफानी पारी