Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,6,6,6….. 39 चौके, 9 छक्के: हेनरिक क्लासेन बड़ा धमाका, 292 रन बनाकर रचा नया इतिहास!

Heinrich Klaasen
Heinrich Klaasen

Heinrich Klaasen: साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। क्लासेन ने अपने क्रिकेट करियर में कई खतरनाक पारियां खेली हैं। लेकिन उनके बल्ले से निकली 292 रनों की पारी आज भी उनके करियर की सबसे बेस्ट पारी है। तो आइए उनके इस बेहतरीन पारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

292 रनों की पारी को लेकर चर्चाओं में आए Heinrich Klaasen

Heinrich Klaasen 292

दरअसल, साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंकन क्रिकेट टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। लेकिन इस सीरीज में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) खेलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्लासेन वाइट बॉल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जिस वजह से उन्हें टेस्ट में मौका नहीं दिया जाता है।

लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी कमाल किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने साल 2022 में टाइटन्स की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ 292 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने केवल 240 गेंदों का सामना किया था।

240 गेंदों में हेनरिक क्लासेन ने बनाए थे 292 रन

साल 2022 में टाइटन्स और नाइट्स के बीच हुए मुकाबले में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने पहली पारी में 240 गेंदों में 292 रन बनाने का कारनामा किया था। इस दौरान उन्होंने 121.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया था। उन्होंने इस दौरान 39 चौके और 9 छक्के भी जड़े थे। उनकी दमदार पारी की बदौलत टाइटन्स ने फर्स्ट इनिंग में 648 रन बनाने के सफलता हासिल की थी।

कुछ ऐसा रहा था मैच का हाल

MATCHESIND vs AUS - LiveRSA vs SL - LiveENG vs NZ - StumpsRGR vs LHQ - RGR WonSLU19 vs INDU19 - INDU19 WonALL
Titans vs Knights, Division 1

टाइटन्स और नाइट्स के बीच हुए मुकाबले में टाइटन्स ने फर्स्ट इनिंग में 648 रन बनाए थे। इस दौरान हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के अलावा डीन एल्गर में भी शतक बनाया था। इसके बाद नाइट्स की टीम अपनी पहली पारी में केवल 243 रनों पर ही ऑल आउट हो गई, जिसके चलते उन्हें फॉलो ऑन का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरी पारी में भी वह 263 रनों पर ही सिमट गई। इसके चलते टाइटन्स ने एक पारी और 142 रन से मुकाबला जीत लिया।

यह भी पढ़ें: 4,4,4,4,4,4,4…. चौकों-छक्कों की बरसात, चेतेश्वर पुजारा ने रणजी में लगा डाली 50 बाउंड्री, जानें पारी में बनाए कितने रन?

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!