6,6,6,6,6,6,6..... धोनी के ख़ास चेले ने वनडे में रचा इतिहास, रोहित शर्मा के 264 रन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खेली 277 रन की ऐतिहासिक पारी 1

धोनी (Dhoni): भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को किसी परचिय की जरूरत नहीं है। क्योंकि, उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपने बल्ले से कई बड़े रिकार्ड्स बनाए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रचा था और 264 रन बनाए थे।

जिसके बाद इस पारी को क्रिकेट की दुनिया की सबसे बेहतरीन पारी में से एक मानी जाती है। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के एक खास चेले ने रोहित शर्मा के 264 रनों के ऐतिहासिक पारी को तोड़ दिया है और इतिहास रचते हुए उस खिलाड़ी ने 277 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

Dhoni के चेले ने रचा इतिहास

6,6,6,6,6,6,6..... धोनी के ख़ास चेले ने वनडे में रचा इतिहास, रोहित शर्मा के 264 रन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खेली 277 रन की ऐतिहासिक पारी 2

बता दें कि, टीम इंडिया पूर्व महान खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में आईपीएल में खेल चुकें बल्लेबाज़ नारायन जगदीसन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में इतिहास रचा था। क्योंकि, नारायन जगदीसन ने तमिलनाडु टीम की तरफ से खेलते हुए महज 141 गेंदों में ही 277 रन बनाए थे।

अपनी पारी में उन्होंने 25 चौके और 15 छक्के लगाए थे। यह पारी 50 ओवर क्रिकेट की सबसे शानदार पारी में से एक मानी जाती है। क्योंकि, जगदीसन ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कारनामा नहीं किया था। लेकिन घरेलु क्रिकेट में भी यह काम करना बहुत मुश्किल माना जाता है।

CSK टीम से हुआ था डेब्यू

धोनी की कप्तानी में ही 28 वर्षीय बल्लेबाज नारायन जगदीशन का डेब्यू आईपीएल में हुआ था। जगदीसन का डेब्यू आईपीएल 2020 में हुआ था। अबतक उन्होंने आईपीएल में कुल 13 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उनके नाम 162 रन हैं। हालांकि, जगदीसन को आईपीएल में 2023 के बाद से मौका नहीं मिला है। जबकि अभी तक उनका टीम इंडिया के लिए भी अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है।

Advertisment
Advertisment

शानदार रहा है घरेलु क्रिकेट करियर

भारतीय बल्लेबाज नारायन जगदीशन का अबतक फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट में शानदार रहा है। लेकिन अभी तक उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है। जगदीसन ने अबतक 44 फर्स्ट क्लास मुकाबले में 45 की औसत से 2699 रन बनाए हैं।

जबकि उनके नाम अबतक 8 शतक और 9 अर्धशतक है। बता दें कि, नारायन जगदीसन ने 58 लिस्ट ए मैचों में 44.90 की औसत से 2425 रन बनाए हैं। उनके नाम लिस्ट ए में 8 शतक और 8 अर्धशतक है। वहीं, उन्होंने 59 टी20 मैचों में 1195 रन बनाए हैं।

Also Read: इमर्जिंग एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, ऋतुराज कप्तान, रियान पराग उपकप्तान, मयंक यादव भी शामिल