Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,6,6,6…. ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, 318 गेंदों का सामना कर खेली सबसे बड़ी पारी

6,6,6,6,6,6,6…. Glenn Maxwell created history, played the biggest innings facing 318 balls

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell): क्रिकेट दुनिया की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया ने अभी हाल ही में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रही। वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेंन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भी खेलते हुए नजर आए। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने क्रिकेट में कई ऐसे बेहतरीन पारियां खेली है।

जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को हारे हुए मुकाबले में जीत मिली है। जिसके चलते मौजूदा समय के सबसे बड़े हिटर में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का भी नाम शामिल है। जबकि आज हम आपको बताएंगे की जब मैक्सवेल ने 318 गेंदों का सामना किया था और सबसे बड़ी पारी खेली थी।

Glenn Maxwell ने खेली थी शानदार पारी

6,6,6,6,6,6,6…. ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, 318 गेंदों का सामना कर खेली सबसे बड़ी पारी 1

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का घरेलु क्रिकेट में भी प्रदर्शन शानदार रहा था। क्योंकि, उन्होंने साल 2017 में खेले गए शेफ़ील्ड शील्ड टूर्नामेंट में विक्टोरिया टीम की तरफ से खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था।

जिसके चलते उनकी चर्चा हर तरफ हुई थी। क्योंकि, मैक्सवेल को पहले वाइट बॉल का खिलाड़ी माना जाता था। लेकिन इस दोहरे शतक ने सभी को गलत साबित कर दिया। विक्टोरिका टीम की तरफ से खेलते हुए मैक्सवेल ने 318 गेंदों में 278 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

6,6,6,6,6,6,6…. ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, 318 गेंदों का सामना कर खेली सबसे बड़ी पारी 2

ग्लेन मैक्सवेल का रहा इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया टीम भले ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में सफल रही। लेकिन ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब रहा है। क्योंकि, मैक्सवेल को 4 वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 3 पारियों में महज 39 रन बनाए। हालांकि, मैक्सवेल ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 4 मैचों में उन्होंने 5 विकेट झटके।

मैक्सवेल का फर्स्ट क्लॉस में कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन

बात करें अगर, ग्लेन मैक्सवेल के फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट करियर की तो उन्होंने अबतक 69 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 39 की औसत से 4147 रन बनाए हैं। मैक्सवेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। जबकि इसके अलावा उनके नाम फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट में 78 विकेट भी है।

Also Read: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 18 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान! ऋतुराज-अर्शदीप सिंह और मयंक यादव का डेब्यू

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!