glenn maxwell

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को दुनिया के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है। मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के नाम कई सारी ऐतिहासिक पारियां दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अकेल दम पर जिताएं हैं। वह चाहे वन विश्व कप हो या टी20 विश्व कप, उन्होंने हमेशा धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

Glenn Maxwell ने जब टीम इंडिया के खिलाफ जड़ा था सबसे तेज शतक

Glenn Maxwell

Advertisment
Advertisment

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज़ टी20 शतक जड़ा था। जब उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए गुवाहाटी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में मैक्सी के बल्लेबाजी की बदौलत कंगारूओं ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।  मैक्सवेल ने इस मैच में 48 गेंदों में 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी और इस दौरान उन्होंने आठ चौके और आठ छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया।

गायकवाड़ की धमाकेदार पारी के बावजूद भारत को मिली थी हारी

इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 123 लरनों की नाबाद पारी खेली थी, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा पहला टी20 शतक था। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 141 रनों की साझेदारी की थी। भारत ने धीमी शुरुआत की थी और 11वें ओवर में 81-3 पर था। हाालांकि, इसके बाद गायकवाड़ ने जमकर बैटिंग की। इस मैच के अंतिम ओवर में भारत ने मैक्सवेल की गेंदबाजी पर 30 रन बटोरे थे।

ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर हासिल की जीत

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 66-1 से 134-5 तक का सफर तय किया था और कंगारुओं को अंतिम दो ओवरों में 43 रनों की ज़रूरत थी। मैथ्यू वेड ने अक्षर पटेल के ओवर में एक छक्का और दो चौके मारते हुए 22 रन बनाए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने इतिहास रचते हुए 47 गेंदों में शतक पूरा किया था, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सबसे तेज़ शतक के रूप में आरोन फिंच और जोश इंग्लिस के बराबर था। अंतिम ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी पर मैक्सवेल ने तीसरी गेंद पर एक छक्का और इसके बाद लगातार तीन चौके मारकर जीत सुनिश्चित की थी।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के फैंस के लिए बुरी खबर, एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट से रोहित-विराट को गंभीर ने निकाला

Advertisment
Advertisment