6,6,6,6,6,6,6.... Prithvi Shaw created havoc in Vijay Hazare Tournament while playing for Mumbai, played an inning of 227 runs in 152 balls.

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw): भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अभी इंटरनेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके चलते पृथ्वी शॉ अब टीम इंडिया में वापसी करने के लिए जमकर मेहनत कर रहें हैं। पृथ्वी शॉ को बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे 3 टी20 मैचों की सीरीज में मौका नहीं दिया गया है।

जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ चुने गए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। हालांकि, आज हम बात करेंगे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के एक ऐसी पारी की। जिसमें उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी और दोहरा शतक लगाया था।

Advertisment
Advertisment

Prithvi Shaw ने लगाया दोहरा शतक

6,6,6,6,6,6,6.... मुंबई के लिए खेलते हुए विजय हजारे टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ ने मचाया कोहराम, 152 गेंदों पर खेली 227 रन की पारी 1

बता दें कि, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने साल 2021 में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने पुदुचेरी टीम के खिलाफ बेहद ही आक्रामक बल्लेबाजी की और 50 ओवर मुकाबले में दोहरा शतक लगाया।

पृथ्वी शॉ ने महज 152 गेंदों में 227 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने 31 चौके और 5 छक्के लगाए थे। जिसके चलते मुंबई टीम 50 ओवर में 457 रन बनाने में सफल रही थी। पृथ्वी शॉ की यह पारी अभी भी सुर्खियों में बनी रहती है।

6,6,6,6,6,6,6.... मुंबई के लिए खेलते हुए विजय हजारे टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ ने मचाया कोहराम, 152 गेंदों पर खेली 227 रन की पारी 2

Advertisment
Advertisment

मुंबई ने जीता था मुकाबला

विजय हजारे ट्रॉफी 2021 में खेले गए मुंबई और पुदुचेरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई टीम 50 ओवर में 457 रन बनाने में सफल रही थी। मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ के अलावा सूर्यकुमार यादव ने महज 58 गेंदों में 133 रन बनाए थे। सूर्या ने अपनी पारी में 22 चौके और 4 छक्के लगाए थे। 458 रनों के जवाब में पुदुचेरी टीम 224 रनों पर ही सिमट गई और टीम को 233 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

पृथ्वी शॉ की वापसी मुश्किल

टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुकें युवा स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की वापसी अब टीम इंडिया में बहुत मुश्किल नजर आ रही है। क्योंकि, पृथ्वी शॉ को साल 2021 से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। जिसके चलते अब उनकी वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है। पृथ्वी शॉ को घरेलु क्रिकेट में भी खेलने का मौका नहीं मिला था।

Also Read: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन घोषित! राहुल-सिराज की छुट्टी, सरफराज-कुलदीप को मौका