Prithvi Shaw: भारतीय टीम (Team India) के होनहार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अभी भारत के किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपने डेब्यू से ही धमाल मचा दिया था। लेकिन वह सफलता और शोहरत उन्हें रास नहीं आई और उसके बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम से दूर होते गए।
अब नौबत यह की कि वह इंटरनेशनल और घरेलू किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने वनडे के एक मुकाबले में सबको हैरान करते हुए 227 रनों की पारी खेली।
Prithvi Shaw ने जड़ा था दोहरा शतक
एक समय में भारतीय टीम में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अभी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। पृथ्वी शॉ ने साल 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था। उस मुकाबले में पृथ्वी ने 152 गेंदों का सामना करते हुए 227 रन बनाए थे। शॉ ने इस मुकाबले में 31 चौके और एक छक्के जड़े थे।
मुंबई ने 233 रनों से मुकाबले को किया अपने नाम
दरअसल साल 2021 में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की कप्तानी में मुंबई की टीम ने पुडुचेरी के साथ विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। जिसमें पुडुचेरी ने टॉस जीतकर मुंबई की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। मैदान पर उतरी मुंबई की टीम ने 4 विकेटी के नुकसान पर 457 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी पुडुचेरी की टीम केवल 224 रनों पर ही ढ़ेर हो गई और मुंबई ने मुकबाले को 233 के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
फिटनेस ने Prithvi को किया टीम से बाहर
एक समय में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रहे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) वर्तमान में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। यहां तक की घरेलू क्रिकेट में भी उनकी टीम मुंबई ने उन्हें फिटनेस का हवाला देते हुए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। साथ ही वह टीम इंडिया से तो साल 2021 से ही बाहर चल रहे हैं।
टीम इंडिया (Team India) से भी उन्हें फिटनेस और लगातार विवादों में रहने के चलते बाहर किया था। इसके पृथ्वी पर इस साल आईपीएल की किसी टीम ने भी दांव नहीं लगाया। वह आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन (IPL 2025 Auction) में अनसोल्ड रह गए।
यह भी पढ़ें: मुंबई टी20 से बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव! उनकी जगह ये खिलाड़ी करेंगे कप्तानी-उपकप्तानी