रेड बॉल क्रिकेट के माहिर माने जाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए टी20 फॉर्मेट में भी तहलका मचाना शुरू कर दिया है। अभिमन्यु ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बंगाल की ओर से पंजाब के खिलाफ एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली है।
इस दौरान उन्होंने करीब 200 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। तो आइए उनके इस बेहतरीन और ऐतिहासिक पारी के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
Abhimanyu Easwaran ने जड़ा दमदार शतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 30 नवंबर को पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने नाबाद 130 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया। उनके बल्ले से 13 चौके और 8 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 196.96 का रहा।
उनकी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि कोई अन्य बल्लेबाज अच्छा नहीं खेल पाया, जिसके चलते टीम मैच हार गई।
बंगाल को मिला था 311 रनों का टारगेट
हैदराबाद में 30 नवंबर को पंजाब और बंगाल की टक्कर हुई। इस दौरान पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 310 रन बना डाले। इस दौरान पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने 52 गेंदों में 148 रन की पारी खेली। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी 70 रन बनाए, जिसके जवाब में बंगाल की टीम सिर्फ 198/9 रन बना पाई और वो 112 रनों से मुकाबला हार गई।
अभिमन्यु (Abhimanyu Easwaran) के 130 रनों के अलावा आकाशदीप के बल्ले से 31 रन आए। इस टीम का बाकि अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई तक का आंकड़ा नहीं छू सका।
🚨🚨 Ravi Ashwin took a dig at Ajit Agarkar’s selection panel!
“I am excited for another player, a test incumbent player, who always been spoken about. Abhimanyu Easwaran, now he has scored an 100 in T2O so now we can see him in tests definitely”🤣.
– Abhimayu Easwaran scored… pic.twitter.com/X6nZobRBVf
— Rajiv (@Rajiv1841) December 1, 2025
यह भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे ODI के लिए ऐसी हो सकती दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, बवुमा-पंत की हो सकती वापसी
कुछ ऐसा है अभिमन्यु ईश्वरन का क्रिकेट करियर
30 साल के अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने अब तक टी20 क्रिकेट में 37 मैचों की 36 पारियों में 1156 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 41.8 और स्ट्राइक रेट 132.30 का रहा है। उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 89 मैचों की 87 पारियों में 3857 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 149 रन का है और उन्होंने 9 शतक और 23 अर्धशतक जड़े हैं।
50 ओवर फॉर्मेट में उनका औसत 47.03 और स्ट्राइक रेट 82.69 का है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 109 मैचों की 187 पारियों में ईश्वरन के बल्ले से 8136 रन आए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.85 और स्ट्राइक रेट 54.34 का है अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने इस फॉर्मेट में 233 के बेस्ट स्कोर के साथ 27 शतक और 34 अर्धशतक जड़े हैं।