Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,6,6,6…’,ये तो चमत्कार हो गया, ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया, एक ओवर में जड़े 7 छक्के, खेल डाली 220 रन की तूफानी पारी

6,6,6,6,6,6,6...', this is a miracle, Ruturaj Gaikwad created history, hit 7 sixes in an over, played a stormy innings of 220 runs

Ruturaj Gaikwad: भारत के युवा सलामी बल्लेबाजों में से एक ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) हमेशा से क्रिकेट की दुनिया में अपना जलवा दिखाते आए हैं और उनकी बल्लेबाजी कई अनुभवी खिलाड़ियों से भी बेहतर है। उन्होंने कई बार अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाया है। आज हम उनके बल्ले से निकली एक ऐसी ही पारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने 1 ओवर में 7 छक्के जड़ने का कारनामा कर रखा है।

Ruturaj Gaikwad ने रच रखा है इतिहास

Ruturaj Gaikwad 220

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने क्रिकेट जगत में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे हैं। लेकिन साल 2022 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्होंने जो किया था वो आज भी कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर सका है। उस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ 159 गेंदों पर नाबाद 220 रनों की पारी खेली थी। उस दौरान उन्होने कुल 10 चौके और 16 छक्के जड़े थे। इस बीच उन्होंने एक ही ओवर में 7 छक्के जड़े थे।

1 ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़े 7 छक्के

मालूम हो कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में 7 छक्के जड़े थे। उन्होंने यह कारनामा शिवा सिंह के खिलाफ किया था। शिवा सिंह ने उस मैच में अपने 9वें ओवर में कुल 43 रन दिए थे। शिवा ने उस दौरान 1 नो बॉल भी फेंकी थी और उसपर भी गायकवाड़ ने छक्का जड़ा था। उनकी दमदार पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने कुल 330/5 रन बनाए थे और मुकाबले को 58 रनों से जीत लिया था।

कुछ ऐसा है मैच का हाल

Maharashtra vs UP, 2nd quarter final at Ahmedabad, Hazare Trophy, Nov 28 2022

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए थे। इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अकेले 220* रन बनाए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम 331 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 272 रन ही बना सकी, जिसकी बदौलत महाराष्ट्र ने 58 रनों से मुकाबला जीत लिया।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत के नए हेड कोच का हुआ ऐलान, रातोंरात जय शाह ने अपने बेस्ट फ्रेंड को सौंपी जिम्मेदारी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!