पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw): टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अभी इंग्लैंड में खेले जा रहे डोमेस्टिक वन डे कप 2024 में खेल रहे हैं। जहां उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। जिसके चलते पृथ्वी शॉ की दोबारा टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जग गई है। पृथ्वी शॉ अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
लेकिन उन्होंने अबतक अपने क्रिकेट करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं। जबकि आज हम भी एक ऐसी ही पारी की बात करेंगे जिसमें पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी और तिहरा शतक लगाया था। चलिए जानते हैं कि, पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने किस टीम के खिलाफ यह तूफानी पारी खेली थी।
Prithvi Shaw ने लगाया था तिहरा शतक
मुंबई टीम के युवा स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने साल 2023 में खेले गए रणजी ट्रॉफी में मुंबई और आसाम के बीच खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी और पहली पारी में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए तिहरा शतक लगाया था। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की थी और पृथ्वी शॉ ने महज 383 गेंदों में ही 379 रन बनाए थे।
अपनी इस पारी में पृथ्वी शॉ ने 49 चौके और 4 छक्के लगाए थे। 379 रनों की पारी के चलते मुंबई पहली पारी में 687 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में सफल रही थी। पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के चलते मुंबई ने आसाम को पारी और 128 रनों से हराया था और पृथ्वी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था।
इंग्लैंड में जमकर चल रहा है शॉ का बल्ला
बता दें कि, इंग्लैंड में खेले जा रहे डोमेस्टिक वन डे कप 2024 में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है। क्योंकि, पृथ्वी शॉ ने अबतक 8 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक की मदद से 343 रन बनाए हैं।
पृथ्वी शॉ ने 117 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। पृथ्वी शॉ के शानदार फॉर्म को देखते हुए अब उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। क्योंकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम कई खिलाड़ियों को आजमा सकती है। जिसके चलते शॉ की अब दोबारा टीम में वापसी हो सकती है।
दिलीप ट्रॉफी में नहीं मिला मौका
भारतीय टीम को बांग्लादेश के साथ 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन उससे पहले 5 सितंबर से दिलीप ट्रॉफी 2024 खेला जाना है। जिसके लिए चारों टीमों का ऐलान किया गया है। लेकिन पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम में मौका नहीं मिला है। पृथ्वी शॉ को दिलीप ट्रॉफी में मौका नहीं मिला। जिससे वह काफी निराश होंगे।