6,6,6,6,6,6,6,6….. Rituraj Gaikwad stormed while playing for Maharashtra, scored 136 runs in just 26 balls.

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad): भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ अभी दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) में खेल रहें हैं। जहां उनको टीम सी की कप्तानी मिली है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में इंडिया सी टीम ने इंडिया डी को 4 विकेट से हराया है।

हालांकि, ऋतुराज बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लेकिन आज हम आपको ऋतुराज गायकवाड़ के द्वारा खेली गई एक ऐसी पारी की बात करेंगे। जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र टीम की तरफ से खेलते हुए 26 गेंदों में ही 136 रन जड़ दिए थे।

Advertisment
Advertisment

Ruturaj Gaikwad की आई थी आंधी

6,6,6,6,6,6,6,6….. महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की आई आंधी, मात्र 26 गेंदों पर जड़ डाले 136 रन 1

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अभी तक कई बेहतरीन पारियां खेल चुकें हैं। लेकिन उन्होंने साल 2022 में विजय हजारे टूर्नामेंट में उन्होंने महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए तूफानी पारी खेली थी। जिसके चलते महाराष्ट्र टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। दरअसल, विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेले गया था।

जिसमें गायकवाड़ ने महज 159 गेंदों में 138 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 220 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के लगाए थे। वहीं, गायकवाड़ के अगर बॉउंड्री रन की बात करे तो उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के की मदद से 26 गेंदों में 136 रन जड़ दिए थे।

6,6,6,6,6,6,6,6….. महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की आई आंधी, मात्र 26 गेंदों पर जड़ डाले 136 रन 2

Advertisment
Advertisment

एक ओवर में जड़े थे गायकवाड़ ने लगातार 7 छक्के

आपको बता दें कि, ऋतुराज गायकवाड़ की यह पारी इस लिए भी याद की जाती है। क्योंकि, उन्होंने उत्तरप्रदेश के स्पिनर गेंदबाज शिवा सिंह के एक हो ओवर में लगातार 7 छक्के लगाए थे। दरअसल, शिवा सिंह ने अपने इस ओवर में एक गेंद नो बॉल भी डाली थी। जिसके चलते उन्हें 7 छक्के पड़े थे। गायकवाड़ ने लगातार 7 छक्के जड़कर इतिहास रचा था। वहीं, एक ही ओवर में 43 रन बनने का महारिकॉर्ड भी इस मैच में बना था।

दलीप ट्रॉफी में अभी खेल रहें हैं गायकवाड़

हालांकि, अभी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अभी इंडिया सी टीम की तरफ से दलीप ट्रॉफी 2024 में खेल रहें हैं। इंडिया सी टीम ने अपने पहले मुकाबले में इंडिया डी टीम को 4 विकेट से हरा दिया है। जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मुकाबले की पहली पारी में महज 5 रन बना पाए थे। लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में टीम की जीत में योगदान किया और 46 रन बनाए।

Also Read: भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खेले जायेंगे 2 टी20 मैच, दोनों बोर्ड ने भरी हामी, ICC ने भी किया ऑफिशियल ऐलान