Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

6,6,6,6,6,6,6,6…….वैभव सूर्यवंशी का विराट शो, अंडर-19 फाइनल में 55 गेंदों पर शतक ठोक रच दिया इतिहास

6,6,6,6,6,6,6,6….Vaibhav Sooryavanshi's huge show, created history by scoring a century in 55 balls in the Under-19 final.

भारत के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जब भी मैदान पर उतरते हैं कुछ न कुछ कमाल जरूर करते हैं। 14 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 175 रन की पारी खेलने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड बना डाला है। तो आइए उनके इस बेहतरीन पारी के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi ने जड़ा सबसे तेज शतक

By scoring a century in just 55 balls in the Under-19 World Cup 2026 final, Vaibhav Suryavanshi has set the record for the fastest century in an Under-19 World Cup final.
By scoring a century in just 55 balls in the Under-19 World Cup 2026 final, Vaibhav Suryavanshi has set the record for the fastest century in an Under-19 World Cup final.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है और इस मैच में 55 गेंद में शतक जड़ने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज शतक जड़ डाला है। इसके अलावा उन्होंने 50 ओवर फॉर्मेट में किसी भी आईसीसी फाइनल का सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।

इस दौरान 175 रन की पारी खेल उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप हिस्ट्री के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। यही नहीं वह ओवरऑल अंडर-19 हिस्ट्री में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। यानी अपनी एक पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़े रिकॉर्ड धराशाही कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, बयान जारी करते हुए कहा, ‘IND vs PAK मैच के बिके सभी टिकट….’

80 गेंदों में बनाए 175 रन

वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली। उन्होंने 218.75 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की और इस टूर्नामेंट में अपने 400 रन पूरे किए।

14 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 7 मैचों की 7 पारियों में कल 439 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 175 का रहा। उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिले। वैभव ने 62.71 की औसत जबकि 169.49 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की।

जमकर बधाइयां दे रहे हैं लोग

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी को देख फैंस और कई क्रिकेटर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। भारत के स्टार शिखर धवन, युसूफ पठान समेत कई अन्य हस्तियों ने उन्हें इस शानदार पारी की मुबारकबाद दी और उनके कमाल के प्रदर्शन को सराहा।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है?

14 साल

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद गरीबी में जिंदगी जी रहीं नताशा स्टेनकोविक, सड़कों पर ऑटो से कर रही सफर, VIDEO वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!