Prithvi Shaw: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को इस समय रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए हाल के समय में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। और तो और पृथ्वी शॉ को आईपीएल ऑक्शन 2025 में भी कोई खरीददार नहीं मिल पाया था। ऐसे में पृथ्वी शॉ इस समय अपने फिटनेस पर काफी काम कर रहे है।
इसी बीच हम आपको रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ के द्वारा खेली गई एक ऐसी पारी के बारे में बताने वाले है जिसमें उन्होंने चौके- छक्के की जड़ी लगाते हुए 379 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर मैदान पर कोहराम मचा दिया था।
रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्डतोड़ वापसी
दरअसल, बात तब बदलने लगी जब पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ खेलते हुए 383 गेंदों में 379 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। दरअसल, पृथ्वी ने रणजी सीजन 2022-23 के सीजन में असम के खिलाफ खेलते हुए 379 रनों की पारी खेली थी। जिसमें पृथ्वी ने 49 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे। यानी देखा जाए तो 220 राण उन्होंने सिर्फ अपनी बाउंड्री से ही बटोर लिए है।
रिकॉर्ड के हिसाब से यह पारी उन्हें भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोरर बना देती है। जबकि पहला स्थान अब भी भाऊसाहेब निंबालकर के नाम है, जिन्होंने 1948-49 में काठियावाड़ के खिलाफ 443 रन बनाए थे।
Also Read: 6,6,6,6,6,6..’, पृथ्वी शॉ का बल्लेबाज़ी में विस्फोट! 22 गेंदों में ठोक डाला शतक, गेंदबाज हुए बेहाल
फर्स्ट क्लास में पृथ्वी के रिकॉर्ड
इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 58 मुकाबले खेले है। इन 58 मुकाबलो में पृथ्वी शॉ ने 46.02 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 4556 रन अपने नाम दर्ज़ किये है। और तो और पृथ्वी शॉ ने इस फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 13 शतकीय और 18 अर्धशतकीय पारी खेली है। इस दौरान पृथ्वी के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के हाई स्कोर की बात करें तो उन्होंने एक पारी में 379 रन बनाए थे, जिसके बारे में हम आपको ऊपर बता ही चुके है।
भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद
इसके अलावा भारतीय टीम में वापसी के सवाल पर पृथ्वी ने साफ कहा कि अब वे उस दिशा में नहीं सोचते। “मैं अब नहीं सोचता कि मुझे टीम इंडिया में बुलाया जाएगा। मेरा फोकस अपने आज पर है। मैं मुंबई के लिए खेल रहा हूं और मेरा लक्ष्य है रणजी ट्रॉफी जीतना।”
उनका मानना है कि दिन को जीने का नजरिया ज्यादा सशक्त है, “मैं आगे की ज्यादा प्लानिंग नहीं करता, मेरा फोकस हर दिन को बेहतर बनाने पर है।” पृथ्वी शॉ ने जीवन के उस मोड़ को पार कर लिया है जहां बाहरी शोर मायने रखता था। अब वे खुद की प्रक्रिया, अनुशासन और प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।