Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

RCB Women की ऐतिहासिक जीत पर बड़ा तोहफा, इस कंपनी ने हर खिलाड़ी को दी स्कूटी

A big gift for RCB Women on their historic win: this company gifted a scooter to every player.

RCB Women Team: आरसीबी की महिला क्रिकेट टीम ने WPL 2026 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार WPL की ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत को सभी ने काफी ज्यादा एंजॉय किया और इस शानदार जीत के बाद आरसीबी को एक बेहतरीन गिफ्ट मिला है।

RCB को मिला बेहतरीन गिफ्ट

RCB
RCB

दरअसल, WPL 2026 के लिए आरसीबी विमेंस टीम (RCB) का ऑफिशियल राइड पार्टनर बजाज चेतक था और अब जब टीम चैंपियन बन गई है तो बजाज ने खुशी से सभी खिलाड़ियों को बजाज चेतक गिफ्ट किया है, जो कि कई खूबियां से भरा हुआ है।

मालूम हो कि बजाज ऑटो ने हाल ही में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak C25 लॉन्च किया था और इसकी बिक्री शुरू कर दी है। इस लॉन्च को और अधिक बेहतरीन बनाने के लिए इस कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया। इस कपंनी ने बताया कि हाल ही में WPL 2026 जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम की हर खिलाड़ी को बजाज की ओर से एक चेतक C25 स्कूटर गिफ्ट में दिया जाएगा।

ये है बजाज चेतक C25 की खासियत

बता दें कि बजाज चेतक C25 एक बेहद ही किफायती मॉडल है, जिसे खासकर युवाओं और शहर में रोजमर्रा के लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें 2.5 kWh का बैटरी है, जोकि एक चार्ज में 113 किलोमीटर तक चलेगी। इतना हो नहीं बल्कि इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इसकी एक और सबसे खास बात है कि ये 750W के चार्जर से चार्ज होता है, जिसके चलते यह सिर्फ ढाई घंटे में 0 से 80% तक चार्ज जाएगा। इसकी कीमत भी 1 लाख से कम है। इस समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत 87,100 रुपये है।

यह भी पढ़ें: बॉयकॉट की आग भड़काने के लिए बांग्लादेश के अध्यक्ष पहुंचे लाहौर, अब और भरेंगे पाकिस्तान के कान

कुछ ऐसा रहा था मैच

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs DC) के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। इस दौरान कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे अधिक 57 रन की पारी खेली। वहीं लौरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से 44 रन देखने को मिले।

विरोधी टीम के लिए सयाली सतघारे, अरुंधति रेड्डी और निदान डी क्लर्क ने एक-एक सफलता अर्जित की। रन चेस करने होती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने दो गेंद रहते 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। इस टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर मैच जीता।

इस दौरान कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रन। वहीं जॉर्जिया वोल ने 79 रन की पारी खेली। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच भी स्मृति मंधाना बनीं। विरोधी टीम के लिए चिनेल हेनरी ने दो विकेट वहीं नंदिनी शर्मा और मीनू मणि ने एक-एक विकेट हासिल किया।

FAQs

WPL 2026 का फाइनल किसने जीता?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की अब तक की सबसे बुरी न्यूज आई सामने, कप्तान को लगी कंधे में चोट, हो सकते बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!