IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत 21 मार्च से होने की बात कही जा रही है। लेकिन इससे पहले ही एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर गुजरात के कप्तान से जुड़ी हुई है। दरअसल, गुजरात की फ्रेंचाइजी ने अचानक अपने कप्तान को बदल दिया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर किस खिलाड़ी को अगला कप्तान बनाया गया है।
गुजरात की फ्रेंचाइजी ने बदला अपना कप्तान
बता दें कि गुजरात कि जिस फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को बदला है वह महिला प्रीमियर लीग यानी WPL की फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स है। गुजरात जॉइंट्स ने WPL 2025 के लिए अपनी टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर को सौंपी है। एशले गार्डनर को बेथ मूनी के जगह कप्तान बनाया गया है।
बेथ मूनी से छीनी कप्तानी
दरअसल, बेथ मूनी की कप्तानी में गुजरात जॉइंट्स अंतिम दो WPL सीजन में कुछ खास नहीं कर सकी थी। लगातार दोनों बार यह टीम अंक तालिका में सबसे नीचे थी। इसके चलते इस सीजन एशले गार्डनर इस टीम को लीड करते दिखाई देने वाली है। ज्ञात हो कि 27 वर्षीय एशले गार्डनर साल 2023 से ही इस टीम का हिस्सा बनी हुई है और उन्होंने अब तक 324 रन बनाने के साथ ही साथ 17 विकेट लिए हैं। ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि WPL के तीसरे सीज़न यानी WPL 2025 में बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।
14 फरवरी से होगा इस टूर्नामेंट का आगाज
मालूम हो कि WPL 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से होने जा रही है और इसके पहले मैच में गुजरात जॉइंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु WPL की डिफेंडिंग चैंपियन है। बीते सीजन इस टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया था।
WPL 2025 के लिए गुजरात जायंट्स की टीम
एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ट, शबनम शकील, भारती फुलमाली, सयाली सतघरे, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, फोबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप, डेनिएल गिब्सन और प्रकाशिका नाइक।