Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

सेमीफाइनल से पहले बड़ा सरप्राइज, 22 वर्षीय बॉलर को मिला भारत की टीम में मौका

A big surprise before the semi-finals, a 22-year-old bowler gets a chance in the Indian team.

Indian Team: भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को होने वाला है। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में एक-दूसरे से लोहा लेते नजर आने वाली हैं। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। हालांकि इसमें से पहले ही एक स्टार खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है।

इस खिलाड़ी को होना पड़ा है बाहर

इधर भारत की सीनियर पुरुष टीम इंग्लैंड से लोहा लेने की तैयारी कर रही है। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेने की तैयारी में जुटी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 6 मार्च से पर्थ के वाका में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा और इस टेस्ट मैच से पहले इस टीम की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर (Renuka Thakur) रुल्ड आउट हो गई हैं और उनकी जगह 22 साल की काश्वी गौतम को मौका मिला है।

BCCI ने दिया है रेस्ट

Kashvi Gautam
Kashvi Gautam

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि टीम इंडिया (Indian Team) की पेसर रेणुका ठाकुर पर्थ के WACA ग्राउंड पर होने वाले इकलौते टेस्ट से बाहर हो गई हैं।

प्रेस रिलीज में बोर्ड ने लिखा है कि रेणुका को वर्कलोड को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए आराम करने की सलाह दी गई है और वो पिंक-बॉल टेस्ट के लिए सिलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं रहेंगी। हालांकि BCCI मेडिकल टीम उनकी फिटनेस प्रोग्रेस पर करीब से नज़र रखेगी। विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने उनकी जगह काश्वी गौतम (Kashvee Gautam) को चुना है, जोकि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ODI टीम का भी हिस्सा थीं।

यह भी पढ़ें: ICC T20 Ranking में संजू सैमसन-ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरक़रार

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए अपडेटेड Indian Team

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतीक रावल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सायाली सतघरे, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, काश्वी गौतम और वैष्णवी शर्मा।

बदले की भावना लेकर उतरेगी इंडियन टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने टेस्ट मैच में बदले की भावना के साथ उतरने वाली है, क्योंकि हाल ही में हुए वनडे सीरीज में उसे 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। जबकि टी20 में उसने जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी वो काफी पीछे चल रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें से इंडिया ने सिर्फ एक और ऑस्ट्रेलिया ने 4 जीते हैं। इस बीच 6 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

FAQs

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का टेस्ट मैच कहां होगा?

WACA ग्राउंड, पर्थ

यह भी पढ़ें: “हमारे साथ धोखा हुआ…पिच चेंज हो गई,” 9 विकेट से वन साइडेड हार के बाद कप्तान एडेन मार्कराम के छलके आंसू

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!