Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान की बन रही बायोपिक, रोल में नजर आएगा बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन कलाकार

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान की बन रही Biopic, रोल में नजर आएगा बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन कलाकार

Biopic On Champions Trophy Winning Indian Captain: भारत में कुछ सालों से बायोपिक का चलन काफी हुआ है। कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ खेल जगत के कुछ दिग्गजों की भी बायोपिक बनी। हालांकि, ज्यादातर लोगों की बायोपिक तब बनी, जब उन्होंने खेलना छोड़ दिया लेकिन ऐसा एमएस धोनी और मैरीकॉम के साथ नहीं हुआ। इन दोनों पर एक्टिव करियर के दौरान ही बायोपिक बनाई गई थीं, जो काफी सफल भी रहीं।

एमएस धोनी की बायोपिक (Biopic) में लीड एक्टर का रोल सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि, उनकी एक्शन को काफी पसंद किया गया था और आज भी लोग उनकी तारीफ करते हैं। अब, भारत के एक और जबरदस्त कप्तान की बायोपिक बनने जा रही है, जो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है।

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले भारत के इस कप्तान पर बन रही है बायोपिक (Biopic)

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान की बन रही Biopic, रोल में नजर आएगा बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन कलाकार

भारत ने अब तक तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है और हर बार अलग कप्तान रहा है। हालांकि, टीम इंडिया ने सबसे पहली बार यह टाइटल सौरव गांगुली की कप्तानी में जीता था, जब 2002 में खेले जा टूर्नामेंट में बारिश के कारण फाइनल संभव नहीं हो पाया था और रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हुआ था, तब भारत और श्रीलंका को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया। अब इस चैंपियन कप्तान की कहानी हमें बड़े परदे पर देखने को मिलने वाली है।

सौरव गांगुली ने भले ही ज्यादा बड़ी ट्रॉफी ना जीती हों लेकिन टीम इंडिया को दुनियाभर में जीतने का हुनर सिखाने वाले कप्तान के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, जहीर खान और आशीष नेहरा जैसे दिग्गजों के करियर में अहम भूमिका निभाई, जो बाद में टीम इंडिया के गोल्डन पीरियड का हिस्सा बने। इसके अलावा धोनी को भी शुरूआती सालों में बैक करने का श्रेय गांगुली को ही जाता है।

बायोपिक (Biopic) में ये जबरदस्त एक्टर निभाएगा सौरव गांगुली का रोल

सौरव गांगुली की बायोपिक (Biopic) को लेकर पिछले कुछ सालों में काफी चर्चा हुई और अलग-अलग एक्टर के नाम लीड रोल के लिए आए। बीच में आयुष्मान खुराना भी दावेदारी में थे लेकिन अब कन्फर्म हो गया है कि गांगुली की बायोपिक में मुख्य अभिनेता के रूप में मंझे हुए एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे। हाल ही में राजकुमार एक इवेंट में नजर आए, जहां उनके बदले हुए लुक को देखकर चर्चा होने लगी कि शायद उन्होंने गांगुली की बायोपिक के लिए खुद को ट्रांसफ़र्म किया है लेकिन इस एक्टर ने साफ़ कर दिया कि उनका वायरल लुक #NIKAM नाम की बायोपिक के लिए है।

हालांकि, अपने वायरल लुक के मामले में सफाई देने के बाद, राजकुमार राव ने इस बात को भी कन्फर्म किया कि वो अब अपना वजह घटाएंगे, क्योंकि अब उन्हें गांगुली की बायोपिक (Biopic) की तैयारी करनी है। उन्होंने इस भूमिका को लेकर “बेहद घबराए हुए” होने की बात स्वीकार करते हुए कहा, “मैं घबराया हुआ हूँ… यह एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है, लेकिन इसमें बहुत मज़ा आने वाला है।” उन्होंने फिल्म के लिए बंगाली लहजे में महारत हासिल करने का भी भरोसा जताया।

FAQs

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का पहला टाइटल किसने जिताया था?
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली की बायोपिक में लीड एक्टर कौन है?
राजकुमार राव

यह भी पढ़ें: UAE vs AFG: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया धमाल, अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीता, फिर भी जाना पड़ेगा घर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!