Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

22 साल की उम्र में बुझ गया क्रिकेट का सितारा, मैदान पर ही हो गया आकस्मिक निधन

A Cricket Star's Light Extinguished at 22; Sudden Death Occurs Right on the Field.

Cricket News: कहने को तो क्रिकेट का खेल काफी सेफ खेल है, जहां पर लोगों की कम मौते होती हैं। लेकिन लास्ट कुछ समय से इस खेल से जुड़ी कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जो दिल दहला दे रही हैं। हाल ही में एक 22 साल के युवा की क्रिकेट खेलने के दौरान मौत हो गई, जिससे घर और आसपास मातम पसरा हुआ है।

22 साल की उम्र में हुआ निधन

Shakib, a resident of the Bareilly district in UP, passed away suddenly while playing cricket.
Shakib, a resident of the Bareilly district in UP, passed away suddenly while playing cricket.

बता दें कि यूपी के बरेली जिले में रहने वाले शाकिब का क्रिकेट खेलने के दौरान अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय बीएससी के एक 22 वर्षीय छात्र का अचानक निधन हो गया। पुलिस ने जांच में पाया कि मौत का कारण दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ने से हुई।

अचानक जमीन पर गिरा और बाद में हो गई मौत

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय शाकिब उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। लेकिन वो दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और ईद मनाने के लिए करीब सात दिन पहले ही अपने घर आया था और यही गांव में क्रिकेट खेल रहा था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे शाकिब अपने दोस्तों के साथ गांव के ईदगाह के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था।

इसी दौरान वो अचानक जमीन पर गिर गया और उसकी सांस फूलने लगी। उसके तुरंत बाद परिजनों और दोस्तों ने मिलकर उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार वाले और दोस्त काफी ज्यादा दुखी हैं और उनका सबसे बड़ा त्यौहार सबसे बड़े गम में बदल गया है।

यह भी पढ़ें: 2 यौन उत्पीड़न के केस.. अब कोहली और RCB ने बनाई दूरी? ट्रेनिंग सेशन से इस चैंपियन खिलाड़ी को निकाला बाहर

FAQs

आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?

28 मार्च

यह भी पढ़ें: Kevin Pietersen ने चुनी IPL की ऑल टाइम XI, गेल-कोहली-डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को दिया मौका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!