Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

काव्या मारन के सिर्फ एक खिलाड़ी पर मचा बवाल, लेकिन Shah Rukh Khan की टीम में रह चुके हैं 10 पाकिस्तानी क्रिकेटर

A huge uproar erupted over just one player in Kavya Maran's team—yet Shah Rukh Khan's team has featured 10 Pakistani cricketers.

Pakistan Cricket Team: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही दुश्मनी के कारण हालात दिन-ब-दिन बत्तर होते जा रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है, न चाहते हुए भी आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे के साथ खेल रही हैं।

लेकिन बाईलेट्रल सीरीज बंद है और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत द्वारा ऑन किए जाने वाली विदेशी लीग में मौका भी देने पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हाल ही में काव्या मारन (Kavya Maran) द हंड्रेड फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। इसके बाद से ही विवाद छिड़ गया है। हालांकि अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि पाकिस्तानी होकर भी KKR की फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं या खेल चुके हैं।

Shah Rukh Khan की टीम में रह चुके ये खिलाड़ी

10 Pakistani cricketers have played for Shah Rukh Khan's team.
10 Pakistani cricketers have played for Shah Rukh Khan’s team.

बता दें कि आईपीएल की जब शुरुआत हुई थी, तो इसके पहले ही सीजन में चार पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ज्वाइन किया था। शोएब अख्तर, उमर गुल, मोहम्मद हफीज और सलमान भट्ट KKR के लिए खेलते नजर आए और सभी ने काफी अच्छा भी किया। बाद में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर दिया गया और वो कभी आईपीएल में नजर नहीं आए।

हालांकि अजहर महमूद ने ब्रिटिश नागरिकता के चलते साल 2015 में एक बार KKR के लिए खेला। हालांकि यह तो पुरानी बात है। मगर हम अभी जिन खिलाड़ियों की बात करने जा रहे हैं वो हैं मोहम्मद आमिर, उस्मान तारीख, शादाब खान, मोहम्मद हसनैन, यासिर साहब, सुफियान मुकीम, सैफ बादर और अली खान।

यह भी पढ़ें: अपने देश को ही धोखा दे बैठीं काव्या मारन, 2026 सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर Abrar Ahmed को भारी रकम में खरीदा

इन-इन फ्रेंचाइजी का रहे हैं हिस्सा

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की कैरेबियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए मोहम्मद आमिर, उस्मान तारीख को 2025 सीजन के लिए ड्राफ्ट किया गया था। वहीं शादाब खान इस टीम के लिए 2017 में खेले थे। मोहम्मद हसनैन 2019 में खेलते दिखाई दिए। वहीं यासिर शाह ने 2017 से 2021 तक इस टीम के लिए खेला।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ILT20 लीग के दौरान अबू धाबी नाइट राइडर्स में हमें सुफियान मुकीम और उस्मान तारीख नजर आए। वही MLC यानी मेजर लीग क्रिकेट में KKR की फ्रेंचाइजी लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स में भी हमें सैफ बादर और अली खान दिखाई दिए। मालूम हो कि अली खान पाकिस्तान में जन्मे एक क्रिकेटर हैं, जो कि अमेरिकी टीम के लिए इस समय खेल रहे हैं।

FAQs

पाकिस्तानी खिलाड़ी लास्ट टाइम कब आईपीएल में खेलते दिखाई दिए थे?

साल 2008

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे-आयरलैंड दौरे के साथ तय हुआ टीम इंडिया का नया शेड्यूल, इन टीमों से इस साल होगी टक्कर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!