IPL 2025

RCB: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के बाद क्रिकेट का सबसे पसंदीदा टी20 लीग आईपीएल (IPL 2025) का आगाज हो जाएगा। 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा उसके कुछ दिनों बाद ही आईपीएल भी शुरु हो जाएगा।

लेकिन उससे पहले RCB के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है आरसीबी का एक खिलाड़ी लीग से पहले ही चोटिल हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि वह खिलाड़ी शायद आईपीएल ना खेल पाए।

जोस हेजलवुड हुए चोटिल

Josh Hazlewood

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। पहले तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं।

उनके बाद स्टार गेंदबाज जोस हेजलवुड भी चोटिल हो चुके हैं जिस कारण वह भी चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं होंगे। जोकि ऑस्ट्रेलिया के किसी झटके से कम नहीं है।

IPL 2025 मिस कर सकते हैं हेजलवुड

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज भी बहुत जल्द होने वाला है लेकिन उससे पहले ही RCB को एक बड़ा झटका लगते दिखाई दे रहा है। बता दें टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेज़लवुड इससे पहले चोटिल हो गए हैं।

उनके चोटिल होने के बाद से संभावना जताई जा रही है कि वह आईपीएल 2025 से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसकी संभावना जताई जा रही है। बता दें हेजलवुड को आरसीबी ने 12.5 करोड़ में खरीदा था।

Champions Trophy से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हुए चोटिल

बता दें चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 19 फरवरी से शुरु हो रहा है लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक के बाद एक झटका लगा रहा है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी की रवानगी से पर ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चले गए हैं।

उनमें सबसे पहला नाम कप्तान पैट कमिंस का आता है। कमिंस के अलावा टीम में जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, मिशेल मार्श भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए। साथ ही मार्कस स्टोइनिश ने टूर्नामेंट से पहले वनडे से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़े: नीलामी में धोनी ने जिस खिलाड़ी पर लुटाए 1.20 करोड़ रूपए, अब उसे 18 लाख में मिली नई टीम, अब यहाँ लगाएगा चौके-छक्के