Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय श्रीलंका में वनडे सीरीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे। वनडे विश्व कप 2023 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंप दी थी, जिसके बाद रोहित शर्मा काफी नाराज हो गए थे।

Rohit Sharma छोड़ सकते हैं Mumbai Indians का साथ

Rohit Sharma
Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा कप्तानी से हटाए जाने के बाद से काफी आहत हैं और जल्द ही मेगा ऑक्शन से पहले टीम छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में कुल पांच आईपीएल खिताब जीताया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में एक भी खिताब नहीं जीता था। इसके बावजूद रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma के साथ MI के 8 स्टार खिलाड़ी छोड़ सकते हैं टीम का साथ

रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस कई स्टार खिलाड़ी इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले टीम को छोड़ सकते हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया टी20 टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, तेज गेंदबाज आकाश मधवाल, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में इनके जाने से नीता अंबानी को बड़ा झटका लगेगा और टीम पूरी तरह से कमजोर हो जाएगी।

फिर बनानी पड़ेगी टीम

रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों के टीम छोड़कर जाने के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को फिर बड़ी बोली लगाकर टीम में अपने खिलाड़ियों को शामिल करना पडे़गा और इसके साथ ही नई टीम बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं और उन्हें खिलाड़ियों के साथ अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। अन्य़था उनसे मुंबई इंडियंस से भी उनकी कप्तानी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: मजदूर के बेटे के साथ नाइंसाफी कर रहे गौतम गंभीर, 150+ की स्पीड से करता गेंद, लेकिन पॉलिटिक्स के कारण अब तक नहीं मिला मौका