Rishabh Pant: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैसे भारतीय टीम (Team India) के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से चोटिल होने के कारण बाहर हो गए। अब खबर आ रही है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के करीबी ने जहर खा लिया है जिसका असर पंत पर भी पड़ा है।
जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे रजत
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जान बचाने वाले शख्स रजत ने जहर खा लिया। बता दें रजत और उसकी गर्लफ्रेंड ने आत्महत्या का प्रयास किया। रजत की गर्लफ्रेंड की मौत हो चुकी है और रजत अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि डॉक्टर ने बाद में बताया कि रजत की हालत में अब सुधार है, वह अब स्थिर हैं।
क्यों की रजद ने आत्महत्या की कोशिश
बता दें रजत और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों प्रेम विवाह करना चाहते थे लेकिन अगल-अलग जाति से होने के कारण दोनों के घर वालों ने दोनों की शादी अलग जगह तय कर दी थी। इसके बाद दोनों एक मैदान में बेहोश पाए, जिसके बाद दोनों को अस्पताल लाया गया।
हॉस्पिटल में रजत की प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया गया और रजत का इलाज चल रहा है। हालांकि प्रेमिका की मां ने रजत पर उसकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
Rishabh Pant की बचाई थी जान
दरअसल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का साल 2022 में एक भयंक कार हादसे का शिकार हुए थे। पंत का घर जाते समय रुड़के के पास बुरी तरह से एक्सिडेंट हो गया। उस रात रजत और उसके दोस्त उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने पंत की हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की।
उस समय पंत बुरी तरह से जख्मी थे उन्हें होश तक नहीं था। हालांकि जब रजत और उसके दोस्त पंत की मदद कर रहे थे तो उन्हें यह पता नहीं था कि वह ऋषभ पंत की मदद कर रहे हैं। बाद में जब पंत ठीक हुए तो उन्होंने रजत को स्कूटी गिफ्ट कर धन्यवाद कहा।
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,4,4,4…. ट्रेविस हेड ने वनडे में भी मचाया कोहराम, 230 रन की खेली ऐतिहासिक पारी, छक्कों की लगाई झड़ी