KKR: आईपीएल सीजन की शुरुआत 28 मार्च हो रही है और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 29 तारीख को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलते नजर आने वाली है। लेकिन इस आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे एक स्टार खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेल तहलका मचा दिया है।
इस टीम का हिस्सा रहे एक बल्लेबाज ने 193 रन की पारी खेल हर किसी को हैरान कर दिया है। तो आइए उस खिलाड़ी और उस खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास
दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि आर्या देसाई (Aarya Desai) हैं। आर्या देसाई साल 2023 आईपीएल सीजन में इस टीम का बतौर रिप्लेसमेंट हिस्सा बने थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। हालांकि अगले सीजन उन्हें रिलीज कर दिया गया था।
वहां पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और वो ज्यादा नाम नहीं बना पाए। मगर अब उन्होंने अपने बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है और हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
Aarya Desai ने खेली 193 रन की पारी

बता दें कि 22 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज आर्या देसाई ने सूरत क्रिकेट लीग 2026 में 20 तारीख को 193 रन की पारी खेल इतिहास रचा। बीते दिन सूरत क्रिकेट लीग में लुथरा पेगासुस और कैलाश स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान लुथरा पेगासुस की ओर से बैटिंग करते हुए आर्या देसाई की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए। इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा आर्या का रहा, जिन्होंने 193 रन ठोक इतिहास रच दिया।
ओपनिंग पर उतरे कप्तान आर्या देसाई आखिर तक नाबाद रहे और उन्होंने 81 गेंद का सामना करते हुए 238.27 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बना दिए। उन्होंने इस बीच 14 छक्के और 21 चौके जड़े। यानी करीब डेढ़ सौ रन उन्होंने महज चौके-छक्कों से बना डाले। इस पारी के बलबूते वो आधिकारिक मान्यता प्राप्त टी20 लीग में सबसे बड़ा स्कोर करने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
93 रन से जीत लिया मैच
बताते चलें कि आर्या देसाई की टीम लुथरा पेगासुस के सामने कैलाश स्पोर्ट्स क्लब 269 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी और उसने काफी कोशिश भी की। लेकिन 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 174 रन ही बना सखी, जिसके चलते एट लास्ट 93 रन से मैच हार गई। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ द मैच भी आर्या देसाई ही बने। ज्ञात हो कि आर्या गुजरात की ओर से खेलते हैं और उसकी ओर से खेलते हुए टी20 में उन्होंने 648, लिस्ट ए में 623 और फर्स्ट क्लास में 1083 रन बना रखे हैं।
History shattered. Records broken. 🏏⚡
Aarya Desai goes past Chris Gayle’s legendary knock with 193 runs and a new world record! 🥵[Just Talk Cricket, Aarya Desai, World Record, Highest T20 Runs in a match]#JustTalkCricket #Cricket #indiancricketer #aaryadesai #worldrecord pic.twitter.com/YWP7Eh9kJ0
— JustTalkCricket (@JustTalkCricket) March 20, 2026
FAQs
आर्या देसाई की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 को 2 टी20 खेलेगी टीम इंडिया, ईशान कप्तान! इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा सुनहरा मौका