Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

अभिषेक शर्मा बनाम ईशान किशन: बतौर बल्लेबाज दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा बेस्ट

अभिषेक शर्मा बनाम ईशान किशन: बतौर बल्लेबाज दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा बेस्ट

Abhishek Sharma vs Ishan Kishan in T20I: मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी वर्ल्ड कप कप खेला जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। एक बार फिर से टीम इंडिया को ख़िताब का दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि उसके पास कई खूंखार बल्लेबाज मौजूद हैं। सबसे खतरनाक अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी है।

ये दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज गेंदबाजों के लिए काफी समय से काल बने हुए हैं। अभिषेक ने तो पिछले एक साल में काफी तबाही मचाई है, जबकि ईशान ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में वापसी करते हुए धमाल मचाया हुआ है। हालांकि, इन दोनों में T20I का बेहतर बल्लेबाज कौन है, इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में पहले इनके आंकड़े जान लेते हैं और फिर तुलना के माध्यम से जवाब देते हैं।

अभिषेक शर्मा के T20I में बल्लेबाजी आंकड़े

अभिषेक शर्मा बनाम ईशान किशन: बतौर बल्लेबाज दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा बेस्ट

आईपीएल 2024 में अच्छे प्रदर्शन के कारण अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे दौरे पर मौका मिला। अपने पहले दौरे पर ही अभिषेक ने शतक जड़ दिया और बता दिया कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में तबाही मचाने आए हैं। इसके बाद, गौतम गंभीर भारत के हेड कोच बने और फिर अभिषेक को नियमित मौके मिले। अभिषेक ने जोखिम वाले अप्रोच के बावजूद अभी तक काफी सफलता हासिल की है और उनके आंकड़े भी कमाल के हैं।

अभिषेक शर्मा ने अभी तक 39 T20I मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान 38 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1297 रन बनाए हैं। अभिषेक का बल्लेबाजी औसत 36.02 और स्ट्राइक रेट 194.45 का है। इससे साफ़ पता चलता है कि तेजी से खेलने के बावजूद अभिषेक के प्रदर्शन में निरंतरता रही है। अभिषेक के नाम 2 शतक और 8 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने 123 चौके और 88 छक्के भी जड़े हैं।

ईशान किशन के T20I में बल्लेबाजी आंकड़े

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईपीएल 2020 में तबाही मचाने के बाद, 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। ईशान का डेब्यू सबसे पहले T20I में ही हुआ था। हालांकि, ईशान किशन को ज्यादातर मौकों पर नियमित रूप से नहीं प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलती थी। जब कोई मुख्य ओपनर या विकेटकीपर नहीं खेलता था, तब उनका चयन होता था लेकिन फिर भी उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं। दो साल तक टीम इंडिया से बाहर रहने वाले ईशान ने इस साल की शुरुआत में दोबारा टीम में वापसी की और छा गए।

ईशान किशन का डेब्यू अभिषेक शर्मा से तीन साल पहले हुआ था लेकिन उन्होंने उनसे कम ही T20I खेले हैं। अभी तक ईशान ने 38 T20I मैच खेले हैं और इस दौरान 38 पारियों में 29.51 की औसत से 1092 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 141.26 का है। ईशान के नाम 1 शतक और 8 अर्धशतक हैं। ईशान ने 108 चौके और 59 छक्के लगाए हैं।

आंकड़ों के आधार पर कौन बेहतर?

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, दोनों के T20I आंकड़े हमने ऊपर बताए। इनके आधार पर रनों के साथ-साथ औसत और स्ट्राइक रेट में भी अभिषेक का पलड़ा ईशान की तुलना में भारी है। अभिषेक ने ईशान से ज्यादा शतक भी लगाए हैं। इसके अलावा चौके और छक्कों में भी काफी ज्यादा मार्जिन है। इसी वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि टी20 इंटरनेशनल में ईशान की तुलना में अभिषेक बेहतर बल्लेबाज हैं।

FAQs

ईशान किशन का T20I डेब्यू किस साल हुआ था?
2021
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन में से किसने ज्यादा मुकाबले खेले हैं?
अभिषेक शर्मा

यह भी पढ़ें: मैच से पहले म्यूजिक विवाद, IND vs PAK में बजेगा वो गाना जिसे पाकिस्तान ने किया था बैन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!