Adam Gilchrist: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। सभी लोग आगामी सीजन के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों में आईपीएल 2025 को लेकर अपनी-अपनी प्रिडिक्शन भी देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने भी आईपीएल की अपनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।
इस प्लेइंग 11 में उन्होंने एमएस धोनी को कप्तान बनाया है। वहीं विराट कोहली को भी शामिल किया है। तो आइए जानते हैं कि एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11 में किन-किन खिलाड़ियों को मौका दिया है।
Adam Gilchrist ने किया अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान
बता दें कि एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने आईपीएल 2025 की शुरुआत से कुछ ही दिन पहले आईपीएल की ऑल टाइम प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कप्तान का पद 5 बार के आईपीएल चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। वहीं उनकी प्लेइंग 11 में नंबर 3 पर विराट कोहली दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने अपने इस प्लेइंग 11 में एक भी ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स को शामिल नहीं किया है।
किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
दरअसल, एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने अपनी प्लेइंग 11 में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है, जोकि सभी के लिए काफी हैरान करने वाला है। चूंकि आईपीएल इतिहास में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर आईपीएल के सबसे बेहतरीन ओपनर हैं। मगर इसके बावजूद उनका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने अपनी प्लेइंग 11 में क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। वहीं उन्होंने 12th मैन के तौर पर राशिद खान को शामिल किया है।
कुछ ऐसी है एडम गिलक्रिस्ट की ऑल टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग 11
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़ें: 3 कारण क्यों हार्दिक पांड्या को हटाकर नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को बनाना चाहिए मुंबई इंडियंस का कप्तान